फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress released second list of punjab assembly election candidates list

पंजाब: कांग्रेस के 16 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, देखिए किस-किस के नाम हैं?

Sat, 24 Dec 2016 10:02 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अखिल तलवार/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 24 Dec 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
congress released second list of punjab assembly election candidates list
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 16 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने छह मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया गया है, पर दो का हलका बदल दिया गया है। दो मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। लिस्ट में चार नए चेहरे हैं। मनप्रीत बादल की पीपीपी के दो और बसपा के एक नेता को टिकट दिया गया है।

चार मौजूदा विधायकों में करन कौर बराड़ को मुक्तसर, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को गिदड़बाहा, अमरीक सिंह ढिल्लों को समराला और जगमोहन कंग को खरड़ से टिकट दिया गया है। राजा वड़िंग मुक्तसर से टिकट मांग रहे थे, पर नहीं दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, कंग की स्थिति सर्वे में अच्छी नहीं थी, पार्टी यहां से हिंदू चेहरा तलाश रही थी। पर आखिर कंग पर ही दांव लगाया। भुच्चो मंडी से विधायक अजायब सिंह भट्टी को मलोट शिफ्ट किया गया है। जबकि, भदौड़ से विधायक व पंजाबी गायक मोहम्मद सदीक को इस बार जैतों से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी सूची में कांग्रेस के ये 16 उम्मीदवार

congress released second list of punjab assembly election candidates list
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
गुरदासपुर - बरिंदर जीत सिंह पाहड़ा
खेमलकरण - सुखपाल भुल्लर
भुलत्थ - गुरविंदर सिंह अटवाल
करतारपुर - चौधरी सु​रिंदर सिंह
बंगा - डॉ. सतनाम सिंह कैंथ
बलाचौर - चौधरी दर्शन लाल मांगेपुर
खरड़ - जगमोहन सिंह कंग
समराला - अमरीक सिंह ढिल्लों
गिदड़बाहा - अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग
मलौट - अजायब सिंह भट्टी
मुक्तसर - करन कौर बराड़
जैतों - मोहम्मद सदीक
बठिंडा रूरल - हरविंदर सिंह लाडी
सुनाम - दमन बाजवा
भदौड़ - निर्मल सिंह निम्मा
अमरगढ़ - सुरजीत सिंह धीमान

तरलोचन सूंढ का टिकट काट दिया गया

congress released second list of punjab assembly election candidates list
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
जैतों के मौजूदा विधायक जोगिंदर सिंह पंजगराईं के साथ-साथ बंगा के विधायक तरलोचन सूंढ का टिकट काट दिया गया है। बंगा से सतनाम सिंह कैंथ को लड़ाया गया है, जो पिछली बार आदमपुर से लड़े थे। पार्टी ने दो युवाओं को टिकट दिया है, जिनमें गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह पाहड़ा और सुनाम से दमन थिंड बाजवा हैं।

दमन बाजवा और करन कौर बराड़ को मिला कर अब तक पार्टी आठ महिलाओं को टिकट दे चुकी है। करतारपुर से पार्टी ने फिर स्व. चौधरी जगजीत सिंह के परिवार पर भरोसा जताते हुए उनके बेटे चौधरी सुरिंदर सिंह को टिकट दिया है। पीपीपी से आए नेताओं में हरविंदर लाडी को बठिंडा रूरल और दर्शन लाल मांगेपुर को बलाचौर से उम्मीदवार बनाया गया है।

जबकि, बसपा से आए निर्मल सिंह निम्मा को भदौड़ से टिकट दी गई है। सुरजीत सिंह धीमान लिस्ट में एकमात्र ऐसे उम्मीदवार हैं, जो पिछली बार अमरगढ़ से 4406 वोटों से हार गए थे। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिर्फ जीतने योग्य उम्मीदवारों को ही टिकट दिए गए हैं। पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बुधवार को हुई मीटिंग में इनके नाम फाइनल कर दिए गए थे। अब तक कांग्रेस अपने 77 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed