{"_id":"6162c02f8ebc3e61f33ecf98","slug":"congress-released-list-of-20-star-campaigners-for-ellenabad-by-election-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सैलजा, हुड्डा समेत 20 दिग्गज नेता करेंगे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सैलजा, हुड्डा समेत 20 दिग्गज नेता करेंगे प्रचार
Sun, 10 Oct 2021 03:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 10 Oct 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा।
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल फोटो)
ऐलनाबाद उपचुनाव में प्रत्याशी पवन बेनीवाल के पक्ष में प्रचार करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व विधायक कुलदीप बिश्नोई को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विधायक किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, विधायक जयवीर सिंह बाल्मीकि, शीशपाल केहरवाला, अमित सिहाग, शमशेर सिंह विर्क गोगी, बिशन लाल सैनी, पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री अशोक अरोडा, मुक्केबाज विजेंदर सिंह, चक्रवर्ती शर्मा, भूपेंदर गंगवा व बजरंग दास गर्ग को भी स्टार प्रचारक बनाया गया।
विज्ञापन