फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress relased first list of punjab assembly election candidates

पंजाब: कांग्रेस के 61 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, पटियाला से लड़ेंगे कैप्टन अमरिंदर

Fri, 16 Dec 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
congress relased first list of punjab assembly election candidates
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने आखिर लंबी मशक्कत के बाद वीरवार शाम को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 61 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पहली लिस्ट में ज्यादातर वे चेहरे हैं, जिन्हें टिकट मिलना तय माना जा रहा था।
विज्ञापन


पार्टी ने पहली लिस्ट में महिलाओं, युवाओं समेत सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। लेकिन साथ ही टिकट वितरण का प्रमुख क्त्रसइटेरिया विनेबिलिटी ही रखा है।
विज्ञापन


पहली लिस्ट में 31 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। जिनमें पार्टी के कई दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, रजिंदर कौर भट्ठल, सुनील जाखड़, चरनजीत सिंह चन्नी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिस्ट में पांच युवा, छह महिलाएं भी शामिल

congress relased first list of punjab assembly election candidates
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मनप्रीत बादल को बठिंडा शहरी से टिकट दिया गया है। लिस्ट में पांच युवा, छह महिलाएं भी शामिल हैं। आठ पूर्व विधायकों और एक पूर्व सांसद को टिकट दिया गया है। लिस्ट में सात नए चेहरे हैं।

जिनमें नवांशह की विधायक गुरइकबाल कौर के बेटे अंगद सैनी, रायकोट से विधायक गुरचरन सिंह बोपाराय के भाई डॉ. अमर सिंह, जंडियाला से सुखविंदर डैनी, जीरा से इंदरजीत सिंह जीरा के बेटे कुलबीर जीरा, तलवंडी साबो से यूथ नेता खुशबाज जटाना, गिल से मोगा से पूर्व डीसी कुलदीप सिंह वैद और धूरी से दलवीर सिंह गोल्डी शामिल हैं।

विधायक चरनजीत कौर बाजवा की जगह उनके देवर फतेह जंग बाजवा और परनीत कौर की जगह कैप्टन अमरिंदर सिंह को टिकट दिया गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि टिकट वितरण में विनेबिलिटी ही प्रमुख क्त्रसइटेरिया था। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, उन्हें सरकार बनने पर एडजस्ट किया जाएगा।
 

किस हल्के से कौन-सा उम्मीदवार?

congress relased first list of punjab assembly election candidates
captain amrinder singh - फोटो : amar ujala
दीनानगर - अरुणा चौधरी
कादियां - फतेहजंग बाजवा
बटाला - अश्वनी सेखड़ी
श्री हरगोबिंदपुर - बलविंदर सिंह लाडी
फतेहगढ़ चूड़ियां - तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा
डेरा बाबा नानक - सुखजिंदर रंधावा
राजासांसी - सुखबिंदर सिंह सरकारिया
मजीठा - सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया
जंडियाला - सुखविंदर सिंह डैनी
अमृतसर वेस्ट - डॉ. राजकुमार वेरका
अमृतसर सेंट्रल - ओपी सोनी
अटारी - तरसेम सिंह डीसी
तरनतारन - धरमवीर अग्निहोत्री
पट्टी - हरमिंदर सिंह गिल
खडूर सहिब - रमनजीत सिंह सिक्की

सूची में इनके नाम भी शामिल हैं

congress relased first list of punjab assembly election candidates
कैप्टन अमरिंदर सिंह
कपूरथला - राणा गुरजीत सिंह
सुल्तानपुर लोधी - नवतोज चीमा
जालंधर सेंट्रल - रजिंदर बेरी
मुकेरियां - रजनीश कुमार
उड़मुड़ - संगत सिंह गिलजियां
होशियारपुर - सुंदर शाम अरोड़ा
चब्बेवाल - डॉ. राजकुमार
नवांशहर - अंगद सैनी
आनंदपुर साहिब - राणा केपी सिंह
चमकौर साहिब - चरनजीत सिंह चन्नी
मोहाली - बलबीर सिद्धू
बस्सी पठाना - गुरप्रीत सिंह जीपी
फतेहगढ़ साहिब - कुलजीत नागरा
अमलोह - रणदीप सिंह नाभा
खन्ना - गुरकीरत सिंह कोटली

इन्हें भी दिए गए चुनाव के लिए टिकट

congress relased first list of punjab assembly election candidates
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
लुधियाना सेंट्रल - सुरिंदर डावर
लुधियाना वेस्ट - भारत भूषण आशू
गिल - कुलदीप सिंह वैद
पायल - लखवीर सिंह लक्खा
रायकोट - डॉ. अमर सिंह
बाघापुराना - दर्शन बराड़
धरमकोट - सुखजीत सिंह काका लोहगढ़
जीरा - कुलबीर सिंह जीरा
फिरोजपुर सिटी - परमिंदर सिंह पिंकी
फिरोजपुर देहाती - सत्कार कौर
गुर हरसहाय - राणा गुरमीत सोढी
अबोहर - सुनील जाखड़
फरीदकोट - कुशलदीप सिंह ढिल्लों
रामपुरा फूल - गुरप्रीत सिंह कांगड़
बठिंडा शहरी - मनप्रीत बादल

चुनाव के लिए इन्हें भी बनाया गया है उम्मीदवार

congress relased first list of punjab assembly election candidates
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
तलवंडी साबो - खुशबाज जटाना
सरदूलगढ़ - अजीत इंदर सिंह मोफर
बुढलाडा - रंजीत कौर भट्टी
लहरागागा - रजिंदर कौर भट्ठल
दिड़बा - अजायब सिंह रतौल
बरनाला - केवल ढिल्लों
महल कलां - हरचंद कौर
मलेरकोटला - रजिया सुल्ताना
धूरी - दलवीर सिंह गोल्डी
संगरूर - विजय इंदर सिंगला
नाभा - साधू सिंह धरमसोत
पटियाला रूरल - ब्रह्म मोहिंद्रा
ऱाजपुरा - हरदयाल सिंह कंबोज
घनौर - मदनलाल जलालपुर
पटियाला - कैप्टन अमरिंदर सिंह
शुतराणा - निर्मल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed