फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress refused to accept avinash chander formar mla, captain amrinder singh tweet on issue

अविनाश को नहीं मिली कांग्रेस में जगह, कैप्टन ने ट्वीट करके बताई वजह

Sat, 26 Nov 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sat, 26 Nov 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
congress refused to accept avinash chander formar mla, captain amrinder singh tweet on issue
पूर्व विधायक अविनाश चंद्र
अकाली दल से इस्तीफा देने वाले अविनाश चंद्र को कांग्रेस में जगह नहीं मिली। कैप्टन अमरिंदर ने ट्वीट करके इसके पीछे का कारण बताया। शिअद की टिकट पर 2007 व 2012 में विधायक बनने वाले अविनाश चंद्र को कांग्रेस शामिल नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर इसे महज अफवाह बताया। अविनाश चंद्र रविदासिया बिरादरी से हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा छोड़कर 2007 में करतारपुर से विधानसभा चुनाव शिअद की टिकट पर लड़ा था। इसमें उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज चौधरी जगजीत सिंह को करारी हार दी थी। 2012 में अविनाश चंद्र का विधानसभा हलका बदल दिया गया था और उनको फिल्लौर में शिफ्ट कर दिया गया था। यहां से अविनाश चंद्र दोबारा विधायक बन गए और उनको सीपीएस भी बनाया गया।
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने इस बार करतारपुर से कांग्रेस को छोड़कर आने वाले सेठ सतपाल मल को मैदान में उतारा है जबकि फिल्लौर से बसपा छोड़कर आने वाले बलदेव खैहरा को। इस कारण सरवण सिंह फिल्लौर व अविनाश चंद्र का पत्ता कट गया। सरवण सिंह फिल्लौर तो कांग्रेस में आ गए थे और ऐसी खबरें तेजी से फैल रही थी कि अविनाश चंद्र भी कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर दोआबा की सियासत गर्माई हुई थी लेकिन शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अविनाश चंद्र कांग्रेस ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। उनके कांग्रेस में आने की खबरें अफवाह हैं। दरअसल, अविनाश चंद्र ड्रग रैकेट में ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं और ईडी उनको कई बार तलब कर चुकी है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह अविनाश चंद्र को पार्टी में शामिल कर कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाना चाहते जिससे विरोधियों को हमला करने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed