फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress, Randeep Surjewala Statement On New traffic rules

रणदीप सुरजेवाला बोले- नए ट्रैफिक नियम जनता पर वज्रपात से कम नहीं, सरकार करे पुनर्विचार

Tue, 03 Sep 2019 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Congress, Randeep Surjewala Statement On New traffic rules
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि हरियाणा सरकार नए ट्रैफिक जुर्मानों पर पुनर्विचार करें और प्रदेश में इसे लागू न करें। प्रदेश सरकार इस गलत फैसले पर तुरंत रोक लगते हुए उचित आदेश जारी करें। कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि हरियाणा सरकार को भी अन्य पांच राज्यों की तरह केंद्र सरकार के इस फैसले को ज्यों का त्यों लागू नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन


इसे लागू करने का फैसला चुनाव बाद आने वाली अगली सरकार के विवेक पर छोड़ना चाहिए। यह बातें उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए ट्रैफिक नियमों को लेकर कही। सुरजेवाला ने कहा कि नए ट्रैफिक जुर्मानों के प्रावधान आम जनता पर किसी अत्याचार से कम नहीं है, इससे जहां एक तरफ भ्रष्टाचार बढे़गा वहीं जनता भी त्रस्त होगी। 
विज्ञापन


उन्हें विश्वास है की कांग्रेस पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी इस जरूरी मुद्दे पर चुनावी मेनिफेस्टो में जरूर कोई राहत की व्यवस्था करेगी। सरकार को दंड देने की बजाय जनता को जागरूक कर नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए था। हरियाणा के लोग पहले ही केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा लागू गलत नीतियों की वजह से काम-धंधों में मंदी और भारी महंगाई झेल रहें हैं। उन पर भारी जुर्मानों के नए प्रावधान किसी वज्रपात से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed