फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Protest outside the Punjab BJP state president house

पंजाब: कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कोठी घेरी, सनी देओल के पोस्टर पर कालिख पोती

Tue, 22 Sep 2020 11:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Sep 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Congress Protest outside the Punjab BJP state president house
पठानकोट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की कोठी के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कृषि विधेयकों के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की कोठी घेरी। इससे पहले रोष रैली निकालकर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और सांसद सनी देओल के पुतले भी फूंके। प्रदर्शनकारियों को अश्वनी शर्मा की कोठी तक जाने से रोकने के लिए बैरिकेड्स के साथ पुलिस अधिकारी व कर्मी खड़े थे लेकिन उन्हें रोक नहीं पाए। 

विज्ञापन


सभी प्रदर्शनकारी कोठी के बाहर धरने पर बैठ गए हालांकि अश्वनी शर्मा उन्हें घर पर नहीं मिले। प्रदर्शनकारियों में शामिल नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विभूति शर्मा, जिला प्रधान संजीव बैंस और जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन अनिल दारा ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। सभी ने कहा कि कानून को वापस लेने तक पार्टी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन जारी रखेगी। 
विज्ञापन


विभूति शर्मा ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आंखों में धूल झोंकी है। किसानों के हित की बात करने वाले भाजपा नेता खामोश बैठे हैं और किसान वर्ग के साथ अन्याय के बावजूद केंद्र के साथ खड़े हैं। यह समय किसानों के लिए कठिन है और कांग्रेस कभी किसानों को अकेला नहीं छोड़ेगी। कांग्रेस किसानों को इन कानूनों की आड़ में लूट से बचाने के लिए हरसंभव विरोध करेगी। पूर्व जिला प्रधान संजीव बैंस ने कहा कि किसान देश का पेट भरता है लेकिन केंद्र सरकार ने उसे ही भूखा मारने के हालात पैदा कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर उड़ी सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेताओं के चेहरों से मास्क भी नदारद दिखे। हालांकि कुछ ने मास्क पहन रखा था लेकिन अधिकतर बिना मास्क के एक दूसरे से सट कर बैठे दिखे। 

                           गुरदासपुर में सांसद सनी देओल के पोस्टर पर कांग्रेसियों ने कालिख पोती।


भाजपा ने उठाए सवाल, पर्चा दर्ज करने की उठाई मांग
कांग्रेसियों के धरने की सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने कड़ा विरोध दर्ज करवाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने उक्त कानून को किसान हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसी के घर में बैठक की। इसके कारण पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष समेत 40 लोगों पर पर्चा दर्ज कर दिया। 

आज सैकड़ों कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं। पुलिस के सामने कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बिना मास्क घूमते रहे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मांग की है कि पुलिस प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं और 200 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करे। पुलिस ने कार्रवाई न की तो भाजपा लिखित तौर पर एसएसपी को मांग पत्र सौंप उक्त नेताओं पर कार्रवाई की मांग करेगी। 

गुरदासपुर: कांग्रेसियों ने पोती सनी देओल के पोस्टर पर कालिख 
इधर, कृषि विधेयकों के विरोध में मंगलवार को धारीवाल में कांग्रेसियों ने सांसद सनी देओल के पोस्टर पर कालिख पोतकर अपना गुस्सा जाहिर किया। धारीवाल के बस स्टैंड में प्रधान अश्वनी दुग्गल की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन के दौरान मुख्य वक्ता राजेश पंडित और प्रदेश महासचिव नरिंदर शर्मा ने कहा कि संसद में किसान विरोधी जो विधेयक पास किए गए हैं, उसका विरोध करने के बजाय सांसद सनी देओल ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सनी देओल को नहीं भूलना चाहिए कि वह क्षेत्र के किसानों का सहयोग से ही जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed