{"_id":"60c30d478ebc3ee47f745304","slug":"congress-protest-against-increased-price-of-petroleum-products-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराजगी: पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल, भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराजगी: पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल, भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन
Fri, 11 Jun 2021 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:44 PM IST
सार
कांग्रेसियों ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 71.51 रुपये थी, जबकि आज 101.76 रुपये है। डीजल पहले 57.28 रुपये था, जबकि आज 93.85 रुपये है।
विज्ञापन
पंचकूला में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने पंचकूला में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। पंचकूला के सेक्टर-2 पेट्रोल पंप के पास पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और रायपुररानी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कालका विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हा और लकड़ी पकड़ रखी थी।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि खुद को जनता की हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार जनविरोधी है। केंद्र और राज्य सरकार को जनता के हित का ख्याल ही नहीं है। वह केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
दोनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि मनमोहन सरकार के कार्यकाल में गैस सिलिंडर की कीमत 419 रुपये थी। इस कीमत पर भाजपा के नेता सड़क पर उतर कर हल्ला मचा रहे थे और आज सिलिंडर की कीमत 820 रुपये है। इसी तरह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 71.51 रुपये थी, जबकि आज 101.76 रुपये है। डीजल पहले 57.28 रुपये था, जबकि आज 93.85 रुपये है।
विज्ञापन