फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress protest against bjp, maulijangra protest, congress protest, manimajra, chandigarh

कांग्रेसियों ने भाजपा पार्षद का पुतला फूंका, नहीं कराए विकास कार्य

Thu, 19 May 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Thu, 19 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
 congress protest against bjp, maulijangra protest, congress protest, manimajra, chandigarh
प्रदर्शन
मौली जागरां में वीरवार को जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन दो के अध्यक्ष चितरंजन चंचल की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने वार्ड नंबर-24 के विकास नगर, मौली जागरां, चरण सिंह कॉलोनी, अंबेडकर आवास योजना में पीने के पानी, सीवरेज, सफाई व्यवस्था के खस्ताहाल होने व अन्य समस्याओं को लेकर भाजपा पार्षद राजेंद्र कौर रत्तू का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शशि शंकर तिवारी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


 जिला प्रधान चितरंजन चंचल ने आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड नंबर-24 में विकास कार्य करवाने में भाजपा नाकाम साबित हुई है। इस कारण पिछले चार साल में लोगों को पीने के पानी की किल्लत, सीवरेज के ब्लॉक होने व सफाई की खस्ता हालत जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इससे इलाके में कई बार बीमारी फैली और लोग मौत के गाल में समा गए, लेकिन भाजपा ने कोई सबक नहीं लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दिक्कतें अब भी जारी हैं, इसके विरोध में वीरवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शशि शंकर तिवारी, बीएन दास, हुकम सिंह, पारस नाथ, इंद्रपाल, त्रिवेणी, विशाल कटारियां, राजेंद्र यादव, सन्नी गोयल, रोहित, बिंदा, राजन, डॉ. राम कुमार, लाला राम ने भाजपा पार्षद रत्तू पर आरोप लगाया कि वह विकास कार्यों को लेकर गंभीर नहीं हैं, इस कारण इलाके में कई समस्याएं हैं और पार्षद यहां विकास कार्य नहीं करवा रहीं। उन्होंने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान न हुआ तो भविष्य में भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed