{"_id":"5818f1674f1c1bb9314368d4","slug":"congress-president-pardeep-chabra-writes-letter-to-cec","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी चुनाव: छाबड़ा का चुनाव आयुक्त को पत्र- नए उद्घाटनों पर रोक लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी चुनाव: छाबड़ा का चुनाव आयुक्त को पत्र- नए उद्घाटनों पर रोक लगाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Chabra On Kirron Kher
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर अंधाधुंध उद्घाटनों पर रोक लगाने की मांग की है । छाबड़ा ने पत्र में कहा है कि भाजपा ऐसा करके लोगों के पैसे को बर्बाद कर रही है। भाजपा राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। छाबड़ा ने शिकायत में उन कार्यक्रमों की सूची भी दी है जिनके उद्घाटन करके सत्तारूढ़ दल राजनीतिक फायदा उठाना चाहता है।
इस सूची में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इसमें निगम की बिल्डिंग के एक्सटेंशन का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा सेक्टर 50 में पार्क का नींव का पत्थर रखने, सुपर सेक्शन मशीन की लांचिंग करने की योजना का भी जिक्र किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक 6 नवंबर से लेकर 14 नवंबर के बीच (8 दिन में ) आठ प्रोजेक्ट के उद्घाटन का कार्यक्रम है।
उन्होंने कहा कि यदि पिछले दिनों में एक कार्यक्रम में हुए पांच लाख रुपये खर्च होने का भी हिसाब लगाया जाए तो फिर इसका कुल खर्च 40 लाख रुपये बनता है जो कि सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए खर्च किया जा रहा है। छाबड़ा ने कहा है कि चुनाव के पहले आचार संहिता लगाने का उद्देश्य भी यही होता है कि लोकतांत्रिक सिद्धातों की कोई धज्जियां नहीं उड़ा सके। उन्होंने कहा कि इसलिए वे अनुरोध करते हैं कि इस तरह के उदघाटनों पर तुरंत रोक लगाई जाए क्योंकि नगर निगम के चुनाव में सिर्फ दो महीने ही बचे हैं। मालूम हो कि इस समय मेयर अरुण सूद आस्ट्रेलिया गए हुए हैं। उनके वापस लौटने के बाद उद्घाटन के कार्यक्रम हैं।