{"_id":"4fac42b674186051ea98663c1d5b0257","slug":"congress-president-controversial-statement-about-bjp-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने BJP को टैक्सों की सरकार बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने BJP को टैक्सों की सरकार बताया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Dec 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए उसे टैक्सों की सरकार बताया। ये बयान चंडीगढ़ में दिया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ में लग्जरी टैक्स बढ़ाने से पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर और बोझ पड़ेगा।
छाबड़ा ने कहा है क लग्जरी टैक्स बढ़ाने से न सिर्फ होटलों में ठहरना महंगा हो जाएगा बल्कि शादी विवाह जैसे आयोजन भी महंगे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने चंडीगढ़ के लोगों पर टैक्सों का बोझ डाल दिया है। पहले प्रापर्टी टैक्स बढ़ाया और फिर लोगों पर डीजल पर टैक्स बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ दी। इसके बाद स्वच्छ भारत के नाम पर सेस लगा दिया, जिससे सभी चीजें पहले ही महंगी हो गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ जैसे टैक्स सरप्लस शहर में किसी नए टैक्स की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यहां के लोग पहले ही कई तरह के टैक्स अदा कर रहे हैं।
छाबड़ा ने कहा कि गांव व मजदूरों को इस सरकार ने महंगाई को बढ़ाकर पहले ही मार दिया है। छाबड़ा ने कहा है कि गलत और अनुभवहीन सरकार को राजस्व बढ़ाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता दिखाई देता है वह है लोगों की जेब पर डाका डालना।
विज्ञापन