विस चुनावः कांग्रेस की तैयारियों पर एक नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कांग्रेस ने प्रदेश के राजनीतिक उथल पुथल से निपटने की तैयारी कर ली है। पार्टी का कहना है कि हाल ही में हुई राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए कुछ बड़े नेता पार्टी छोड़कर अन्य पार्टियों में शामिल हुए हैं। इससे मतदाताओं के दिमाग में भ्रम पैदा हो गया है।
इसीलिए मतदाताओं के भ्रम को समाप्त करने के लिए एक अभियान शुरू करने की जरूरत है। लिहाजा अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क साध कर उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा।
हरियाणा कांग्रेस अभियान कमेटी के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया कि जिलास्तर पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए इंचार्ज नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। जहां पर एक से अधिक लोगों को नामित किया गया है जो संयुक्त रूप से अपने संबंधित जिलों में इस अभियान की अगुवाई करेंगे।
स्टार प्रचारक भी बुला सकते हैं
कैप्टन यादव बताया कि सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों और जल्द ही जारी होने वाले चुनाव घोषणा पत्र के बारे में मतदाताओं को बताने तथा शिक्षित करने के लिए जल्द ही राज्य में अभियान शुरू किया जाएगा।
इस संबंध में उन्होंने प्रत्येक जिले में इंचार्ज नियुक्त किए हैं। कैप्टन यादव ने कहा कि जिलास्तर पर नियुक्त इंचार्ज यदि स्टार प्रचारक को बुलाना चाहते हैं तो वे ऐसी राजनैतिक रैलियों की तिथि तथा स्थान के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि आपके पास किसी भी प्रकार का सुझाव है तो वे सीधे उनसे मिल सकते हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि अभियान चलाने में आपस में सब प्रयास करेंगे तो राजनीतिक उथलपुथल में पार्टी को उभारेंगे और एक बार फिर हैट्रिक के साथ जीत दर्ज की जाएगी।
ये नेता बनाए गए इंचार्ज
अंबाला में फूल चंद मुलाना और चौधरी निर्मल सिंह, कुरुक्षेत्र में कैलाशो सैनी और हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, रोहतक में शादी लाल बत्तरा और चक्रबर्ती शर्मा, हिसार में नवीन जिंदल, रणबीर सिंह महेंद्रा और प्रो. संपत सिंह, कैथल में रणदीप सिंह सुरजेवाला और दिल्लू राम बाजीगर, मेवात में आफताब अहमद और अमित यादव,
भिवानी में चौधरी और राम प्रकाश शर्मा, जींद में जय प्रकाश और संदीप बूरा, सिरसा में चौधरी रणजीत सिंह और डॉ. केवी सिंह, फतेहाबाद में परमवीर सिंह और प्रहलाद सिंह ग्ल्लिाखेड़ा, यमुनानगर में डॉ. राम प्रकाश, गुड़गांव में धर्मवीर गाबा और राव धर्मपाल, रेवाड़ी में चौधरी जसवंत सिंह, चौधरी हीरा लाल और प्रदीप जेलदार,
पलवल में करण सिंह दलाल, पंचकूला में सतविंद्र सिंह राणा और संतोष शर्मा, फरीदाबाद में एसी चौधरी और महेंद्र प्रताप सिंह, झज्जर में गीता भुक्कल और डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, महेंद्रगढ़ में अनीता यादव और अजय शर्मा, सोनीपत में कुलदीप शर्मा और जयवीर सिंह, पानीपत में संजय छोक्कर और अनिल धंतोड़ी तथा करनाल में मीना मंडल और सुरेंद्र सिंह टिम्मी को इंचार्ज बनाया गया है।