फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress National Speaker Randeep Surjewala Father Shamsher Singh Surjewala Passes Away

रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला का निधन, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mon, 20 Jan 2020 09:02 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (जींद) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 20 Jan 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Congress National Speaker Randeep Surjewala Father Shamsher Singh Surjewala Passes Away
शमशेर सिंह सूरजेवाला - फोटो : अमर उजाला

किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी शमशेर सिंह सुरजेवाला का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थे। उन्होंने सुबह दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। दोपहर बाद उनका शव नरवाना लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कई बड़े नेताओं के अलावा प्रदेश के हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला का जन्म नरवाना हलके के गांव सुरजाखेड़ा में 24 मार्च 1932 में हुआ था। शमशेर सिंह छह भाइयों में सबसे बड़े थे। चौधरी शमशेर सिंह सुरजेवाला चार बार नरवाना और एक बार कैथल से विधायक रहे। चौधरी भजनलाल और बंसीलाल की सरकारों में वरिष्ठ मंत्री रहे। 
विज्ञापन


शमशेर सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा के गठन के बाद 1967 में हुए पहले चुनाव में नरवाना हलके से चुनाव लड़ा और जीतकर राव वीरेंद्र सिंह के मंत्रिमंडल में मंत्री बने। दूसरी बार 1977 में वह जनता पार्टी की लहर में नरवाना से कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने। 1982 में फिर विजयी रहे। 1991 में वह चौथी बार विधानसभा पहुंचे। 1993 में उन्हें कांग्रेस ने राज्यसभा में भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2005 में वह कैथल विधानसभा से विधायक बने। सुरजेवाला ने ताउम्र किसानों व कमेरे वर्ग के लोगों के हित में लड़ाई लड़ी। जब भी कांग्रेस का ग्राफ गिरा तो उन्होंने लोगों के बीच में रहकर दोबारा से पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। सुरजेवाला इस बात के उदाहरण रहे हैं कि राजनीति को विनम्रता, सौम्यता, तहजीब के साथ भी संचालित किया जा सकता है। सुरजेवाला बिजली, सिंचाई, वन विभाग और कृषि मंत्री रहे। 

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी मुखाग्नि 
चौधरी शमशेर सिंह सुरजेवाला के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए गोशाला के निकट स्वर्ग आश्रम ले जाया गया। जहां उनके पुत्र रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुखाग्नि दी। हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। 

ये रहे मौजूद 
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, कर्ण सिंह दलाल, जयप्रकाश, सरदार परमवीर सिंह, बच्चन सिंह आर्य, कुलदीप शर्मा, प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेडा, विधायक ईश्वर सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता, पूर्वमंत्री रामभज लोधर समेत कई बड़े नेता अंतिम संस्कार में पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जियालाल गोयल, अनिल आर्य, सज्जन सिंगला, पूर्व पार्षद अशोक कक्कड़, रामपाल उझाना, कर्मबीर सैनी, भरत सिंह मलिक, ईश्वर नैन, भारत भूषण गर्ग, कैलाश सिंगला, सुशील कौशिक सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

खूब रोये सबसे निकटतम साथी लक्ष्मण देव आर्य 
पब्लिक धर्मशाला के प्रधान लक्ष्मण देव आर्य चौधरी ने अपने बचपन के दोस्त शमशेर सिंह सुरजेवाला के शव को देखकर खुद को रोक नहीं पाए और खूब रोये। गौरतलब है कि लक्ष्मण देव आर्य सुरजेवाला के राजनीति में आते ही उनके साथ काम करना शुरू कर दिया था। हर दुख-सुख में सुरजेवाला के साथ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed