पॉलिटिकल 'जफ्फी': कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने कसा तंज... मजीठिया ने सिद्धू की पत्नी के लिए मांगी दुआ
पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजिलेंस की ओर से तलब किए जाने के विरोध में कांग्रेस की तरफ से बुलाई सर्वदलीय बैठक में नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया जैसे ही आमने सामने हुए दोनों गर्मजोशी से एक दूसरे के गले मिले थे। दोनों राजनीति में एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने ट्वीट कर नवजोत सिद्धू पर तंज कसा वहीं पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सिद्धू और मजीठिया पहले पर्दे के पीछे एक-दूसरे को जफ्फी डालते थे। अब लोगों के सामने जफ्फी डालकर साबित कर दिया है कि वह मिले हैं। इसी बीच बिक्रम मजीठिया ने ट्वीट कर नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की सेहत के लिए दुआ मांगी है। नवजोत कौर सिद्धू कैंसर से लड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें: अमृतसर में हड़कंप: स्वर्ण मंदिर के पास बम रखने की सूचना, पूरे पंजाब में रेड अलर्ट, एक निहंग हिरासत में
वीडियो हुआ था वायरल
पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजिलेंस की ओर से तलब किए जाने के विरोध में कांग्रेस की तरफ से बुलाई सर्वदलीय बैठक में नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया जैसे ही आमने सामने हुए दोनों गर्मजोशी से एक दूसरे के गले मिले। इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो गया। अब कांग्रेस में इस पर घमासान मच गया है। लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने इस जफ्फी पर सवाल उठाए।
Sheer political opportunism. when both political opponents fail to deliver then they plan to dodge the public by their scripted actions. These lines are apt for this pic "Politics is not a dirty game but many politicians play it dirtily” pic.twitter.com/oysgqsvUml
— Ravneet Singh Bittu (@RavneetBittu) June 2, 2023
बिट्टू ने ट्वीट किया-छह साल से नवजोत सिद्धू ने रैलियों में सिर्फ एक ही बात कही है कि मजीठिया के नशा तस्करों ने पंजाब की जवानी को खत्म कर दिया है। सामान्य जीवन में मिलना हाथ मिलाने से अलग होता है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता आज मजीठिया के प्रति सिद्धू साहब के रवैये में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। इस जफ्फी ने हमारे साथ मिलकर नशा कारोबारियों के खिलाफ लड़ने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आहत किया है।
बिट्टू ने सिद्धू-मजीठिया की फोटो ट्वीट कर इसे राजनीतिक अवसरवादिता करार देते हुए कहा कि जब दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी विफल हो जाते हैं तो वे अपनी सुनियोजित कार्रवाइयों से जनता को चकमा देने की योजना बनाते हैं। ये पंक्तियां इस तस्वीर के लिए उपयुक्त हैं "राजनीति गंदा खेल नहीं है लेकिन कई राजनेता इसे गंदे तरीके से खेलते हैं।
Wishing @DrDrnavjotsidhu ji a speedy recovery from cancer. May Waheguru grant her the strength to overcome this terrible disease as no one can replace a mother, the pillar of strength in each family. Our prayers are always with her and the family. @sherryontopp
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) June 2, 2023
मजीठिया ने नवजोत कौर के लिए मांगी दुआ
वहीं बिक्रम मजीठिया ने सिद्धू के साथ मुलाकात के बाद उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के लिए दुआ मांगी। उन्होंने ट्वीट किया-डॉ. नवजोत सिद्धू कैंसर से शीघ्र स्वस्थ हों। वाहेगुरु उन्हें भयानक बीमारी से उभरने की शक्ति प्रदान करे, क्योंकि एक परिवार में शक्ति के स्तंभ मां की जगह कोई नहीं ले सकता। हमारी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं।