फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress mp kumari shailja criticized haryana cm foreign tour

हरियाणा CM की विदेश यात्रा पर कांग्रेस सांसद के तीखे बोल

Thu, 21 Jan 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
congress mp kumari shailja criticized haryana cm foreign tour

कांग्रेस की राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को विदेश दौरे से तुरंत लौट आना चाहिए और वे प्रदेश में ही विकास कार्य कराएं, जिससे निवेश अपने आप चला आएगा। कुमारी सैलजा वीरवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सिवाय नारेबाजी के कोई काम नहीं कर रही है। लिंगानुपात में सुधार को लेकर पूछे गए एक सवाल पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि खट्टर सरकार की आदत है लोगों को गुमराह करने की। उन्होंने कहा कि एक ही साल में कोई चमत्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


लिंगानुपात में सुधार के लिए पिछली कांग्रेस सरकार ने कड़े कदम उठाए थे। सैलजा ने कहा कि खट्टर सरकार कांग्रेस के कामों के फीते काटने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘बेटी बचाओ अभियान’ भी कांग्रेस ने ही शुरू किया था। मौजूदा सरकार को जिम्मेदारी से काम करने चाहिए और जल्दबाजी में सफलता का श्रेय लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दबाजी में लिया था जाट आरक्षण का फैसला
हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर सैलजा ने साफ किया कि कांग्रेस ने जो किया वह ठीक था। अब भाजपा जो ठीक समझती है, कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जाट आरक्षण को खारिज किए जाने के बारे में सैलजा ने माना कि कांग्रेस ने जब जाटों के लिए आरक्षण लागू किया था, तब सरकार को इस विषय पर सर्वे कराने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका था। उन्होंने यह भी माना कि कांग्रेस ने जाट आरक्षण का फैसला जल्दबाजी में लिया था।

एचएमटी के लिए पीएम को पत्र लिखा
एचएमटी पिंजौर को बंद किए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर सैलजा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखे हैं। पीएम को लिखे पत्र के बारे में उन्होंने कहा कि पत्र में उन्होंने पीएम से खास तौर पर अपील की है कि इस मामले को व्यक्तिगत तौर पर गंभीरता से लें, लेकिन अब तक उसका कोई जवाब नहीं आया। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एचएमटी के प्रति पूरी जिम्मेदारी के काम करते हुए पैकेज दिलाया था, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने तो एचएमटी कर्मचारियों का वेतन तक रोक दिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही है मेक इन इंडिया।

आवश्यक है राज्यसभा
केंद्र के कुछ मंत्रियों द्वारा राज्यसभा को अनावश्यक ठहराए जाने के बारे में पूछे जाने पर सैलजा ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली भी राज्यसभा के ही प्रॉडक्ट हैं। वे कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक इकाइयों का आदर नहीं करती। राज्यसभा का उतना ही महत्व है जितना अन्य संवैधानिक संस्थाओं का। रेल मंत्री सुरेश प्रभु को हरियाणा से राज्यसभा सदस्य बनाए जाने और उनके द्वारा हरियाणा की बात नहीं सुनने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर सैलजा ने कहा कि सुरेश प्रभु हरियाणा की ही नहीं, किसी अन्य की बात भी नहीं उठाते।

सरस्वती पर लोगों को गुमराह कर रही भाजपा
सैलजा ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार सरस्वती प्रोजेक्ट पर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास करने की बजाय मैथोलॉजी में उलझ रही है। सैलजा ने कहा कि भागीरथी के बाद गंगा उतरी थी। अब यह सरस्वती उतारना चाहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि इस पर कितना शोध हुआ है कि जिसे सरस्वती कहा जा रहा है, वह सरस्वती ही है। उन्होंने कहा कि भावनाएं अलग बात है, लेकिन सरकार ही लोगों को गुमराह करे तो सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने मांग की कि सरकार के स्पष्ट करना चाहिए कि यह सरस्वती नदी कैसे है। इस पर क्या शोध किया गया है। सैलजा ने कहा कि यमुनानगर-पंचकूला नेशनल हाईवे को अब तक एनओसी नहीं मिली। कैथल तक हाईवे पर भी काम नहीं हो रहा। सरकार को चाहिए कि इन कार्यों पर ध्यान दे।

पंचायत चुनाव में कांग्रेस विचारधारा के लोग जीते
सैलजा का कहना है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव में भाजपा कहीं नजर नहीं आ रही है। जो लोग जीते हैं, उनमें अधिकांश कांग्रेस समर्थक और कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े लोग हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने के बारे में विचार करने के बाद फैसला लिया जाएगा। एक अन्य प्रश्न के जवाब में सैजला ने कहा कि 2005 में उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का समर्थन किया था। वह समय और था अब उस विषय पर जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मिलजुल कर मजबूत करना ही उनकी प्राथमिकता है।


बंडारू दत्तात्रेय और स्मृति ईरानी बर्खास्त किए जाएं

सैलजा ने हैदराबाद के विश्वविद्यालय में एक दलित युवक की आत्महत्या के प्रकरण की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय और स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग की है। हरियाणा कांग्रेस भवन में वीरवार को मुख्यत: इसी विषय पर बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्रियों का रवैया शर्मनाक रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी समझने की बजाय भाजपा इस मामले में खुद को बचाने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री एक के बाद एक ऐसी बातें रख रहे हैं, जो तथ्यों से परे हैं। सैजला ने एचआरडी मंत्री स्मृति ईरानी के बयानों को गुमराह करने वाला करार देते हुए कहा कि उन्होंने दलित युवक की आत्महत्या को जिस प्रकार झुठलाने की कोशिश की और नेताओं का बचाव किया, वह शर्मनाक है। सैलजा ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की कि वे दोनों मंत्रियों का बर्खास्त करें और इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी भी तोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed