पंजाबः राजपुरा से कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा, बोले- सीएम के जिले में अफसरशाही हावी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अपने जिले में ही कांग्रेसी विधायक सरकार से अंसतोष जताते हुए मोर्चा खोल रहे हैं। अब इस कड़ी में राजपुरा से कांग्रेस विधायक हरदियाल कंबोज सामने आए हैं। अमर उजाला से बात करते हुए कंबोज ने कहा कि कैप्टन के अपने ही जिले में कांग्रेसी विधायकों व वर्करों साथ जो अन्याय हो रहा है, वह बेहद गलत है।
अफसरों की ओर से कांग्रेसियों की सुनवाई नहीं हो रही है। बल्कि अफसरों द्वारा कांग्रेसियों को दबाया जा रहा है। कंबोज ने कहा कि जो अफसर बंदा बनकर काम करेगा, उसे रहने देंगे, वरना अफसरों को यहां से बदलवा दिया जाएगा। साथ ही साफ किया कि सीएम के वापस लौटने पर सारे मामले को उनके ध्यान में लाया जाएगा।
कंबोज ने आगे कहा कि सीएम के अपने ही जिले में अफसर भ्रष्ट हैं। कांग्रेसियों के काम भी पैसे दिए बिना नहीं होते हैं। जब शिकायत की तो रातों-रात एसडीएम का तबादला कर दिया। साथ ही उसके रीडर को सस्पेंड कर दिया।
अगर ऐसा नहीं था तो फिर तबादला क्यों किया गया। सीएम के जिले में जो कांग्रेसियों की अफसरों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है और ऊपर से अकालियों द्वारा कांग्रेसियों साथ गुंडागर्दी की जा रही है, वह सब सरासर गलत है। जिसका सीएम को जल्द से जल्द कड़ा नोटिस लेना चाहिए।
यह है मामला
दरअसल पिछले दिनों पटियाला में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की अगुवाई में जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक थी। जिसमें समाना से कांग्रेसी विधायक रजिंगर सिंह ने आरोप लगाया था कि समाना सीआईए इंचार्ज ने उनकी पत्नी के फोन की टैपिंग की है।
उधर घन्नौर से कांग्रेसी विधायक मदन लाल जलालपुर का आरोप है कि गांव तख्तूमाजरा के कांग्रेसी सरपंच पर अकालियों ने पहले थाने और फिर राजपुरा के सरकारी अस्पताल में तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया।
इस मामले में पुलिस ने 21 व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तार अभी तक दो आरोपी ही हुए हैं। आरोप लगाया कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। जबकि राजपुरा से कांग्रेसी विधायक हरदियाल कंबोज का आरोप है कि राजपुरा सीआईए पुलिस ने नशीली गोलियों साथ पकड़े एक युवक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। कंबोज का आरोप है कि पुलिस ने पैसे लेकर युवक को छोड़ा है।