फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA Said, Bureaucracy Dominating in CM City patiala

पंजाबः राजपुरा से कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा, बोले- सीएम के जिले में अफसरशाही हावी

Mon, 25 Nov 2019 05:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 25 Nov 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA Said, Bureaucracy Dominating in CM City patiala
कांग्रेस - फोटो : social media

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अपने जिले में ही कांग्रेसी विधायक सरकार से अंसतोष जताते हुए मोर्चा खोल रहे हैं। अब इस कड़ी में राजपुरा से कांग्रेस विधायक हरदियाल कंबोज सामने आए हैं। अमर उजाला से बात करते हुए कंबोज ने कहा कि कैप्टन के अपने ही जिले में कांग्रेसी विधायकों व वर्करों साथ जो अन्याय हो रहा है, वह बेहद गलत है। 

विज्ञापन


अफसरों की ओर से कांग्रेसियों की सुनवाई नहीं हो रही है। बल्कि अफसरों द्वारा कांग्रेसियों को दबाया जा रहा है। कंबोज ने कहा कि जो अफसर बंदा बनकर काम करेगा, उसे रहने देंगे, वरना अफसरों को यहां से बदलवा दिया जाएगा। साथ ही साफ किया कि सीएम के वापस लौटने पर सारे मामले को उनके ध्यान में लाया जाएगा।
विज्ञापन


कंबोज ने आगे कहा कि सीएम के अपने ही जिले में अफसर भ्रष्ट हैं। कांग्रेसियों के काम भी पैसे दिए बिना नहीं होते हैं। जब शिकायत की तो रातों-रात एसडीएम का तबादला कर दिया। साथ ही उसके रीडर को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऐसा नहीं था तो फिर तबादला क्यों किया गया। सीएम के जिले में जो कांग्रेसियों की अफसरों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है और ऊपर से अकालियों द्वारा कांग्रेसियों साथ गुंडागर्दी की जा रही है, वह सब सरासर गलत है। जिसका सीएम को जल्द से जल्द कड़ा नोटिस लेना चाहिए।  

यह है मामला

दरअसल पिछले दिनों पटियाला में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की अगुवाई में जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक थी। जिसमें समाना से कांग्रेसी विधायक रजिंगर सिंह ने आरोप लगाया था कि समाना सीआईए इंचार्ज ने उनकी पत्नी के फोन की टैपिंग की है।

उधर घन्नौर से कांग्रेसी विधायक मदन लाल जलालपुर का आरोप है कि गांव तख्तूमाजरा के कांग्रेसी सरपंच पर अकालियों ने पहले थाने और फिर राजपुरा के सरकारी अस्पताल में तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया। 

इस मामले में पुलिस ने 21 व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तार अभी तक दो आरोपी ही हुए हैं। आरोप लगाया कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। जबकि राजपुरा से कांग्रेसी विधायक हरदियाल कंबोज का आरोप है कि राजपुरा सीआईए पुलिस ने नशीली गोलियों साथ पकड़े एक युवक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। कंबोज का आरोप है कि पुलिस ने पैसे लेकर युवक को छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed