फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA Amrinder Singh Raja Warring tweet against Punjab Finance Minister Manpreet Singh Badal

पंजाब कांग्रेस में नया बवाल: अब विधायक राजा वड़िंग ने वित्त मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, नवजोत सिंह सिद्धू के सुर नरम पड़े

Mon, 12 Jul 2021 11:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 12 Jul 2021 11:11 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने  वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने राहुल गांधी से वित्त मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  

विज्ञापन
Congress MLA  Amrinder Singh Raja Warring tweet against Punjab Finance Minister Manpreet Singh Badal
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू के बाद पंजाब कांग्रेस के एक और विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को राजा वडिंग ने ट्वीट कर राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वे तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए मनप्रीत सिंह बादल से इस्तीफा लें।

विज्ञापन


सूबे के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के साथ राजा वड़िंग का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को राजा वडिंग ने अपने फेसबुक पेज के जरिए मनप्रीत पर अकाली दल के साथ साठगांठ का आरोप लगाया। वहीं, अपने ट्विटर हैंडल पर राजा वड़िंग ने लिखा- आज यह जानकार मन दुखी हुआ कि अकाली दल की मिलीभगत से कांग्रेस पार्टी में आए वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल खुलेआम अकाली दल के लोगों को 15-15 लाख के चेक देकर हौसलाफजाई कर रहे हैं। राजा वड़िंग ने आगे लिखा कि वित्त मंत्री लोगों का पैसा पंजाब को बर्बाद करने वाले अकालियों में बांटने में व्यस्त हैं। कांग्रेस को कमजोर और अकालियों को मजबूत करने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। 
विज्ञापन


सिद्धू के ट्वीट का रुख अब बादल की तरफ
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए लंबे समय से आक्रामक हमलावर रहे विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के सुर बदले-बदले नजर आने लगे हैं। इसे कांग्रेस हाईकमान द्वारा सिद्धू और कैप्टन के बीच की जा रही सुलह के कोशिशों का असर ही कहा जाएगा कि सिद्धू ने बेअदबी के मुद्दे पर सोमवार को ट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेअदबी के दोषियों को अब तक सजा नहीं दिलाने के लिए कैप्टन को जिम्मेदार ठहराते रहे सिद्धू ने अपने नए ट्वीट में, बेअदबी के मामलों में बादलों से सवाल पूछे जाने की मांग की है। सिद्धू ने एक के बाद एक लगातार चार ट्वीट किए। इनमें उन्होंने लिखा- बेअदबी के मुद्दे पर बादलों से पंजाब के लोगों द्वारा पूछे गए सवाल- पिछले कुछ महीनों में और पिछले 6 सालों में जिन लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, उन सबसे बेअदबी के मुद्दे पर हर सवाल पूछा गया है। दोहराने का क्या मतलब है, वास्तविक मुलजिमों, बादलों से पूछे जाने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed