फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Minister Navjot Sidhu Statement on Pulwama Terror Attack on CRPF Buses

पुलवामा आतंकी हमले पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू, कुछ लोगों के लिए पूरे देश को दोषी नहीं ठहरा सकते

Fri, 15 Feb 2019 03:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Feb 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Congress Minister Navjot Sidhu Statement on Pulwama Terror Attack on CRPF Buses
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरे देश में रोष है। इस घटना से कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू की स्थिति अजीब हो गई। एक तरफ देश, तो दूसरी तरफ हमले के लिए जिम्मेदार पाक के पीएम और उनके दोस्त इमरान खान। सिद्धू ने हमले की कड़ी निंदा की, पर दोस्ती भी निभाई। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए पूरे देश या व्यक्तियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

विज्ञापन


विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान सिद्धू ने कहा कि पुलवामा हमला एक निंदनीय और कायरतापूर्ण कार्य है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। कभी भी जान लेना कोई हल नहीं हो सकता। आतंकवाद का न कोई मजहब होता है, न कोई जात होती है, न ही कोई पार्टी, न देश। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। लेकिन उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या इस घटना का दोनों देशों के बीच चल रही शांति प्रक्रिया पर कोई असर पड़ेगा। 

विज्ञापन

सीएम ने कमर बाजवा को दी चुनौती

उन्होंने कहा कि हर देश, संस्था में अच्छे और बुरे लोग होते हैं। बुरे लोगों को सजा दी जानी चाहिए। लेकिन कुछ लोगों के लिए किसी व्यक्तियों को दोष नहीं दिया जा सकता। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जहां खुल कर इमरान और पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पर हमला बोला। सिद्धू ने दोनों में से किसी का नाम नहीं लिया। 

गौरतलब है कि इमरान खान के शपथ ग्रहण में गए सिद्धू की पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ जफ्फी के चलते पंजाब से लेकर दिल्ली तक लोगों की भौंहें तन गई थीं। सीएम ने भी कह दिया था कि जिस बाजवा के इशारे पर रोज हमारे फौजी शहीद हो रहे हैं, सिद्धू को उससे गले नहीं मिलना चाहिए था। बाद में जब पाक ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने का प्रस्ताव दिया और भारत सरकार ने भी हामी भरी, तब जाकर समीकरण बदले थे। लंबे समय तक लोगों के निशाने पर रहे सिद्धू को ही आखिर करतारपुर साहिब कॉरिडोर का क्रेडिट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed