{"_id":"8ca6239dd6b9b563d176bfdabcb9e1bb","slug":"congress-may-annonce-menifesto-on-18-august-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजी वादे नहीं करेगी इस बार कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजी वादे नहीं करेगी इस बार कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Aug 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अपने चुनावी घोषणापत्र में ऐसा कोई वादा नहीं करेगी। जिसे पूरा करने में पार्टी नाकाम साबित हो। इस बारे में घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष डा. राम प्रकाश ने जो प्रारूप तैयार किया था।
विज्ञापन
वह मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर को बताया दिया है। दिल्ली में हुई बैठक में घोषणापत्र को लेकर उपरोक्त नेताओं ने मंथन किया है। इसके बाद 18 अगस्त को एक और बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ में होने की संभवना है।
विज्ञापन
कमेटी के पास अब तक ब्लॉक और जिलास्तर से सुझावों की लंबी फेहरिस्त आ चुकी है। बाद में घोषणा पत्र के मसौदे को लेकर कांग्रेस हाईकमान के साथ चर्चा होगी।
कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष डॉ राम प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में तय किया गया कि जो सुझाव आए हैं, उन पर अमल कर पाना संभव है कि नहीं। उसी के बाद घोषणा पत्र के मसौदे को कमेटी अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा सुझाव, किसान, खेती, सिंचाई, शिक्षा, बिजली से लेकर कृषि ऋण को लेकर आए हैं। कांग्रेस ने जिला और ब्लॉक स्तर तक की कमेटियों से सुझाव मांगे थे।
कांग्रेस इस घोषणा पत्र के साथ अपने एक दशक के शासन की उपलब्धियां भी जनता के सामने रखेगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही कह चुकेहैं कि वे वर्ष 2009 के घोषणा पत्र के चुनावी वादे पूरे करने के अलावा उससे आगे का काम भी कर चुके हैं।