फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress loss 8 Corporation areas of Haryana

9 में से 8 निगम क्षेत्रों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Tue, 20 May 2014 10:45 AM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 May 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
congress loss 8 Corporation areas of Haryana

हरियाणा के नौ में से आठ नगर निगमों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। केवल मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृह क्षेत्र रोहतक नगर निगम में कांग्रेस जीती है।

विज्ञापन


अन्यथा शहरी लोगों ने सरकार के खिलाफ इतना गुस्सा निकाला कि भाजपा को थोक में वोट दिए। इन निगमों समेत 24 शहरी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने जीत दर्ज की तो भाजपा ने पहली बार 28 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में अपनी जीत दर्ज की।

विज्ञापन

कांग्रेसियों को लोगों ने सबक सिखा दिया

congress loss 8 Corporation areas of Haryana

हरियाणा मे अक्तूबर 2009 के विधानसभा चुनाव होने और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शपथ लेने के बाद सरकार ने पहला तोहफा जनवरी, 2010 में सात नए नगर निगम बनाकर दिया।

ये नगर निगम पंचकूला, अंबाला शहर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक और हिसार हैं। कानून के मुताबिक गठन के छह महीने के भीतर चुनाव कराए जाने थे मगर सरकार ने कानून बदला और सरकार ने साढ़े तीन साल बाद चुनाव कराए।

साढ़े तीन साल के दौरान इन निगमों के बाशिंदों को निगमों के नगर परिषद वाले पुराने ढांचे में तैनात अफसरों पर निर्भर रहना पड़ा। लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई।

संबंधित उपायुक्तों को इन निगमों का आयुक्त बना दिया जिनके पास पहले से ही कम वक्त रहता है। लोग परेशान रहे और परेशानी का गुस्सा तब निकाला जब निगम चुनाव हुए। कांग्रेस ने टिकट पर चुनाव नहीं लड़ा मगर कांग्रेसियों को लोगों ने सबक सिखा दिया।

भाजपा को खूब जिताया और कांग्रेस को हराया

congress loss 8 Corporation areas of Haryana

अब लोकसभा चुनाव हुए तो सीएम के रोहतक नगर निगम को छोड़ शेष छह नगर निगमों में कांग्रेस को सब 11 विधानसभा सीटों पर धूल चटा दी। लोगों ने भाजपा या उसकी सहयोगी दल हजकां को वोट दे दिए। इसके अलावा पुराने नगर निगमों फरीदाबाद और गुड़गांव में भी मतदाताओं ने कांग्रेस को धूल चटाते हुए भाजपा को जिता दिया।

पंचकूला नगर निगम के कालका, पंचकूला, अंबाला नगर निगम के अंबाला शहर और अंबाला छावनी, यमुनानगर नगर निगम के जगाधरी, यमुनानगर, करनाल निगम के करनाल, पानीपत निगम के पानीपत शहर और पानीपत ग्रामीण, हिसार के हिसार और नलवा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को खूब जिताया और कांग्रेस को हराया।

विज्ञापन

24 शहरी और 28 ग्रामीण विस क्षेत्रों में जीती भाजपा

congress loss 8 Corporation areas of Haryana

भाजपा को अब तक शहरी पार्टी का खिताब दिया जाता था। मगर इस लोकसभा चुनाव में वह शहरों से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों से जीती। सात नगर निगमों के 11 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा गुड़गांव की गुड़गांव, बादशाहपुर, फरीदाबाद की फरीदाबाद एनआईटी, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बड़खल में भी भाजपा विजयी रही।

इसके अलावा थानेसर, कैथल, जींद, भिवानी, नारनौल, पलवल, सोनीपत और रेवाड़ी शहरों में भी भाजपा जीती। ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा ने नारायणगढ़, मुलाना, साढौरा, लाडवा, शाहबाद, पुंडरी, गन्नौर, राई, सफीदों, बहादुरगढ़, कोसली, दादरी, अटेली, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, बावल, पटौदी, नीलोखेड़ी, इंद्री, घरौंडा, असंध, इसराना, समालखा, हथीन, होडल, पुन्हाना और तिगांव में जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed