{"_id":"66c6d2bb94e6de34a20e5617","slug":"congress-leaders-protest-in-chandigarh-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के पास किया प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के पास किया प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे
Thu, 22 Aug 2024 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:36 AM IST
सार
चंडीगढ़ कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के पास एक विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोगों की हितों की बात नहीं कर रही है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कांग्रेस का धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर 17 स्थित ईडी कार्यालय के पास वीरवार को कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता धरना देने के लिए पहुंचे। उनके धरना देने से पहले बड़ी संख्या में पुलिस के लोग मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस की गाड़ियों के अलावा पुलिस ने सीटीयू की बसों का भी इंतजाम किया था ताकि जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के पास एक विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोगों की हितों की बात नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सेबी की मिलीभगत से स्टॉक ट्रेडिंग में चल रहे मेगा घोटाले के आरोपों की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की कांग्रेस की मांग है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।
विज्ञापन
लक्की ने कहा कि लगातार पेपर लीक, नई बनी सरकारी इमारतों में छतों से पानी टपकने और देश में बार बार सड़कों और पुलों के गिरने के मामले सामने आ रहे हैं। भाजपा द्वारा संविधान पर लगातार किए जा रहे हमलों के खिलाफ भी यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन