{"_id":"65a03d8dc1e0e2703a03a2c9","slug":"congress-leaders-meeting-in-delhi-today-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-326968-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बैठक आज, तय होगा चुनावी रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बैठक आज, तय होगा चुनावी रोडमैप
विज्ञापन
-खरगे की अध्यक्षता में होगी बैठक, गुटबाजी पर पढ़ाया जाएगा एकता का पाठ
-पूर्व सीएम हुड्डा समेत विरोधी खेमे के नेता भी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में आ गई है। इस कड़ी में शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में लोकसभा चुनावों का रोडमैप तय किया जाएगा। साथ ही लोकसभा के लिए नियुक्त किए गए समन्वयकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात ये है कि इस बैठक में हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया समेत पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ विरोधी खेमे के कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे।
हालांकि इस बैठक में उत्तरी भारत के राज्यों के राष्ट्रीय महासचिवों, प्रदेशाध्यक्षों व कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के अलावा लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्ति किए गए समन्वयकों को बुलाया गया है। लेकिन हरियाणा के लिए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि एक दिन पहले ही चंडीगढ़ में हुई जनरल हाउस की बैठक में हुड्डा विरोधी नेता शामिल नहीं हुए थे। गुटबाजी की शिकायतें लगातार पार्टी हाईकमान के पास पहुंच रही हैं। बैठक में हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही सभी को एकजुटता का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि हरियाणा की दस लोकसभा सीटों के लिए समन्वयक नियुक्त किए जा चुके हैं। ये सभी हुड्डा के समर्थक हैं।
बाक्स
30 कोऑर्डिनेटर और लगेंगे
दस लोकसभा क्षेत्रों के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्ति के बाद अब कांग्रेस तीन-तीन विधानसभाओं पर एक-एक कोऑर्डिनेटर की और नियुक्ति करेगी। ऐसे में हर लोकसभा क्षेत्र में तीन कोऑर्डिनेटर और होंगे। ऐसे में प्रदेशभर में 30 और कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। विधानसभा कोऑर्डिनेटर लोकसभा समन्वयकों के साथ मिलकर काम करेंगे और क्षेत्रवार रिपोर्ट हाईकमान को भेजेंगे। इसके अलावा, पार्टी बूथ कमेटियां 21 से 31 सदस्यों की होगी। इसमें बूथ का इंचार्ज भी नियुक्त होगा।
विज्ञापन
बाक्स
संगठन सूची में देरी, हरियाणा कांग्रेस फिर भी चुनाव के लिए तैयार
जिलाध्यक्षों और राज्य कार्यकारिणी की सूची जारी होने में हो रही देरी के बावजूद हरियाणा कांग्रेस चुनावों के लिए तैयार है। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का कहना है कि अभी भी प्रदेश में कांग्रेस का संगठन है। सभी 22 जिलों में प्रभारी नियुक्त किए हैं और 180 ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। बस अंतर इतना है कि ये अपने गृह जिलों से दूसरे जिलों और ब्लाॅक के नेता हैं। पार्टी चुनाव के लिए तैयार हैं, अगर पार्टी का संगठन नहीं होता तो 37 पूर्व विधायक पार्टी में नहीं आते। पार्टी की रैलियां और कार्यक्रम जारी हैं। सूची जारी करने का कार्य हाईकमान का है।