फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leaders hold a protest march at plaza chandigarh

बराला कांड से गुस्साए कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस, कई दिग्गज शामिल

Fri, 11 Aug 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Aug 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders hold a protest march at plaza chandigarh
Congress Protest
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी के नेतृत्व में वीरवार को बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और वर्करों ने शहर के सेक्टर- 17 में मशाल जुलूस निकाला। इस बीच उन्होंने छेड़छाड़ से जुड़े बराला कांड की पीड़िता को इंसाफ दिलाने और आरोपी के पिता हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग दोहराई। जुलूस में चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल भी शामिल हुए।
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार सूबे की बहादुर बेटी को गलत इरादे से किडनैप करने की कोशिश के आरोपी तथा हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को बचाने के लिए सभी प्रकार के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि घटना वाले दिन से ही भाजपा के नेताओं ने चंडीगढ़ पुलिस पर दबाव बनाकर आरोपी विकास बराला पर मामूली धाराएं लगवाईं। इसी आधार पर आरोपी को थाने से ही जमानत दिलवा दी गई। हालांकि कांग्रेस और अन्य सामाजिक संगठनों के काफी विरोध के बाद पुलिस को आरोपी के विरुद्ध दर्ज केस में धाराएं बदलने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है, तो उसे सुभाष बराला से तुरंत इस्तीफा ले लेना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. तंवर ने कहा कि भाजपा का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नारा भी अन्य नारों की तरह ही जुमला निकला। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ की खेखली बातें करने वाले आज ‘बेटा बचाने’ में लगे हुए हैं। भाजपा चुनाव से पहले नारी उत्थान की बातें करती थी और नारा देती थी ‘बहुत हुआ नारी पर अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार’ लेकिन वही भाजपा सत्ता में आने के बाद नारी का अपमान करने वाले अपने नेताओं के कलंकित बेटों को संरक्षण देने का काम कर रही है। तंवर ने कहा कि वेदों में श्लोक है ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ जिसका अर्थ है ‘जहां नारी की पूजा होती है वहां भगवान का वास होता है’ लेकिन भाजपा नेताओं ने नारी का अपमान कर देवताओं का भी अपमान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed