फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Leader Priyanka Gandhi campaign in Pathankot Today

'भैया' पर प्रियंका का डिफेंस: खुद को बताया पंजाब की बहू, सास का किस्सा सुनाकर समझाया पंजाबियत का मतलब

Thu, 17 Feb 2022 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 01:40 PM IST
सार

पठानकोट में आयोजित जनसभा में प्रियंका गांधी ने सीएम चरणजीत चन्नी के 111 दिनों की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा और लोगों से कई वादे किए। इस दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी को बड़े मियां और अरविंद केजरीवाल को छोटे मियां कहकर संबोधित किया।

विज्ञापन
Congress Leader Priyanka Gandhi campaign in Pathankot Today
पठानकोट पहुंचीं प्रियंका गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को पठानकोट में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि काफी समय से मैं देख रही हूं कि दूसरी पार्टी के लोग क्या-क्या कह रहे हैं। जब मैंने देखा कि प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाबियत की बात कर रहे हैं तो मुझे हंसी आई। मैंने सोचा ये पंजाबियत को समझने के लिए उसे जीना पड़ता है। पंजाबियत एक जज्बा है। मेरी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई।

विज्ञापन

पंजाबियत सिर्फ मालिक के सामने झुकती है

मैं बताऊं पंजाबियत क्या है। मेरी बड़ी सासू मां मेरे ससुर जी को, जब वो छह साल के थे, कंधे पर दुपट्टे से टांग करके, छतों को लांघ करके सियालकोट से यहां लेकर आईं। ये है पंजाबियत। पंजाबियत मेरे ससुर जी की है जिन्होंने सब कुछ छोड़कर बंटवारे के समय मुरादाबाद शहर में अपने खून-पसीने से बिजनेस बनाया। अपने परिवार की परवरिश की। पंजाबियत सेवा है, पंजाबियत सच्चाई है, सद्भाव है मेहनत है और खुद्दारी है। पंजाबियत ये है जो किसी के सामने नहीं झुकती। सिर्फ मालिक के सामने झुकती है। आज जो आपके सामने आकर पंजाबियत की बात करते हैं उनमें से एक अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों के सामने झुक चुका है। दूसरा अरविंद केजरीवाल वो सिर्फ सियासत सत्ता के लिए किसी के भी सामने झुक जाएगा।

विज्ञापन

चन्नी के बयान पर दी सफाई

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने बस इतना ही कहा कि पंजाब को पंजाबियों द्वारा चलाया जाना चाहिए। उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। मुझे नहीं लगता कि यूपी से किसी को पंजाब आने और शासन करने में दिलचस्पी है। भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने यूपी के किसानों का अपमान किया है, जिस तरह से उनके मंत्री के बेटे ने निर्दोष किसानों को मार डाला था ... पीएम पंजाब का दौरा तभी कर रहे हैं जब चुनाव नजदीक हों, लेकिन किसानों के विरोध के दौरान नहीं। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े मियां और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को छोटे मियां कहकर संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह’। 

उन्होंने कहा कि दोनों का जन्म आरएसएस से हुआ। एक आरएसएस से उभरे और दूसरे ने हमारी पार्टियों के खिलाफ एक आंदोलन चलाया, जिसका पूरा समर्थन आरएसएस ने किया। एक ने गुजरात मॉडल कहा तो पूरे देश ने आस्था डाल दी और वो जीत गए। लेकिन आज तक वो गुजरात मॉडल दिखा नहीं। दो गुजराती उद्योगपति हैं। उन्हीं पर पूरा गुजरात मॉडल बनाया जा रहा है। उन्हीं को पूरा देश बेचा जा रहा है। 
 

अब दूसरे ने दिल्ली मॉडल दिखाने को कहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि वह भी दिल्ली में रहती हैं। दिल्ली मॉडल की सच्चाई यह है कि कोरोना के समय ऑक्सीजन की कमी से सड़कों पर लोगों ने दम तोड़ा। वे जिन स्वास्थ्य सेवाओं की दुहाई देते हैं, वह दिखाई नहीं दीं। भाजपा और ‘आप’ ने वचन दिए पर पूरे नहीं किए। मोदी ने 15 लाख देने का झूठा वादा किया और अब केजरीवाल ने 7 लाख का फायदा दिलवाने की बात कह दी। वहीं बड़े मियां ने कृषि कानून बनाया और छोटे मियां ने सबसे पहले लागू कर दिया।

प्रधानमंत्री और केजरीवाल ने विज्ञापनों पर खर्च दिए हजारों करोड़

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अरविंद केजरीवाल विज्ञापनों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करते हैं। जहां देखो विज्ञापन दिखाई देते हैं। यूपी में भाजपा के इतने विज्ञापन देखकर लगता है कि बड़े काम किए होंगे लेकिन, जब गांवों में जाकर देखा तो लोग महंगाई से त्रस्त हैं। कई के पास रोजी रोटी का साधन नहीं है, शिक्षित लोगों के पास रोजगार नहीं है। उन पर कोई काम नहीं हुआ पर विज्ञापन बहुत सुंदर हैं। वही हाल केजरीवाल सरकार का है। प्रियंका गांधी ने कहा कि केजरीवाल ड्रग माफिया के सामने झुक गए। यहां आकर रोजगार देने की बात कहने वाले केजरीवाल अपने राज्य में अब तक के कार्यकाल में सिर्फ 440 लोगों को रोजगार दे पाए हैं। 

आतंकवादियों के घरों में जाकर रहते हैं केजरीवाल

प्रियंका गांधी ने कहा कि केजरीवाल के साथी ने बुधवार को बयान जारी कर खुलासा किया, जिन्हें केजरीवाल ने कहा था कि अगर पंजाब का नहीं तो दुनिया के पहले नए देश का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा। छोटे मियां आतंकवादियों के घर में जाकर रहते हैं और बड़े मियां किसानों को आतंकवादी कहते हैं। यह दोनों सत्ता में आने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यह लोग धर्म और जज्बातों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जनता का विकास नहीं करते। खुद के विकास के लिए काम करते हैं।

बीजेपी की विचारधारा देश की एकता के हित में नहीं: प्रियंका गांधी

उधर, हलवारा में प्रियंका गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की शुरुआत ही आरएसएस से हुई है। अन्ना हजारे के आंदोलन को आरएसएस का ही समर्थन था। उसी आंदोलन से नेता बनकर निकले अरविंद केजरीवाल और बीजेपी की विचारधारा एक ही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की विचारधारा देश की एकता और अखंडता के हित में नहीं है। लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचल कर मारने वाले के साथ खड़ी बीजेपी असल में किसानों की दुश्मन है।
 
प्रियंका गांधी ने कहा कि जब वह लखीमपुर खीरी के लिए निकलीं तो उनकी आवाज दबाने के लिए उन्हें जेल भेज दिया गया लेकिन कांग्रेस हर वर्ग के लिए संघर्ष करती रहेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर 70 साल में कांग्रेस ने देश में कुछ बनाया नहीं तो मोदी सरकार बेच कहां से रही है। मोदी सरकार ने तो कुछ बनाया नहीं सिर्फ बेचा है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा बाहरी राज्यों के लोगों पर दिए गए विवादित बयान पर प्रियंका गांधी ने कुछ भी नहीं कहा और सवाल को टाल गईं बल्कि चन्नी सरकार की तारीफ की। प्रियंका गांधी ने कहा कि जो काम 111 दिनों में चन्नी सरकार ने किए हैं वो देश की किसी सरकार ने नहीं किए। उन्होंने बिजली बिल और किसानों की कर्ज माफी पर मुख्यमंत्री चन्नी सरकार की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed