फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Leader Priyanka Gandhi Campaign in Amritsar Today

रोपड़ में प्रियंका गांधी का रोड शो: कहा- मोदी और केजरीवाल की शुरुआत आरएसएस से हुई, गुजरात व दिल्ली मॉडल पर बोला हमला

Tue, 15 Feb 2022 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़/श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़/श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 04:16 PM IST
सार

प्रियंका गांधी दो दिन पहले रविवार को पंजाब में प्रचार करने आईं थीं। उस समय उन्होंने कोटकपूरा, धूरी और डेराबस्सी में जनसभाएं और रोड शो निकाल वोट मांगे थे। 

विज्ञापन
Congress Leader Priyanka Gandhi Campaign in Amritsar Today
प्रियंका गांधी ने रोपड़ में निकाला रोड शो। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी ससुराल पंजाब में है और उन्हें गर्व है कि उनके बच्चों में पंजाब का खून है। प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रोपड़ में कांग्रेस प्रत्याशी बरिंदर सिंह ढिल्लों (पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान) के हक में रोड शो करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि प्रियंका गांधी पंजाब की पुत्रवधु हैं और पंजाबी महिला हैं।

विज्ञापन

 
प्रियंका गांधी और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बरिंदर ढिल्लों के साथ रोड शो की शुरुआत बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर की। इस दौरान वाल्मीकि समाज ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भी प्रियंका गांधी को भेंट की। बरिंदर सिंह ढिल्लों ने ट्रैक्टर चलाया और उनके साथ प्रियंका गांधी और सीएम चन्नी भी बैठे। 
विज्ञापन


रास्ते में खड़े लोगों ने फूलों की वर्षा कर प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का स्वागत किया। स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पहुंचने पर प्रियंका गांधी और चरणजीत सिंह चन्नी ने भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित की। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा और आप के नेता एक ही तरह के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी और केजरीवाल की शुरुआत आरएसएस से ही हुई है। इनमें से एक ने 15 लाख और दूसरे ने 7 लाख देने की बात कही थी। प्रियंका ने कहा कि पीएम गुजरात मॉडल और अरविंद केजरीवाल दिल्ली मॉडल की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल का कुछ नहीं हुआ और किसी को रोजगार नहीं मिला और न ही कारोबार को फायदा मिला। 

उन्होंने कहा कि मंच पर बनावटी पगड़ी बांध कर सरदार नहीं बना जा सकता। उन्होंने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और बरिंदर ढिल्लों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह समझना होगा कि असली सरदार कौन है। उन्होंने कहा कि सीएम चन्नी ने 111 दिन में काम कर दिखाया है और हिम्मत वाले फैसले पंजाब के हक में लिए हैं। चन्नी ने कहा कि रोपड़ जिले की तीनों सीटें कांग्रेस बड़े बहुमत के साथ जीतेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का सेहरा रोपड़ को देकर जिला वासियों के सिर पर पगड़ी रखी है और रोपड़ के लोग पगड़ी को संभाल लें। 

सीएम चन्नी का एलान- सरकार बनने पर राणा केपी होंगे डिप्टी सीएम
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भरतगढ़ से लेकर नंगल तक रोड शो निकाला। इस दौरान सीएम चन्नी ने कहा कि हलका विधायक और विधानसभा स्पीकर राणा केपी उनके बहुत अजीज हैं, स्पीकर के पद पर रहकर उन्होंने क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास किया, वह वादा करते हैं कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी और राणा केपी जीतते हैं तो उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। 

श्री बुंगा साहिब, श्री कीरतपुर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब में कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इस रोड शो का हार्दिक अभिनंदन किया और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का फूल मालाओं से स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि हलका विधायक और विधानसभा स्पीकर राणा कंवरपाल के नेतृत्व में इस रोड शो का पूरे हलके पर बहुत प्रभाव पड़ा है।

मुख्यमंत्री के आने का समर्थक करते रहे इंतजार, मायूस होकर लौटे घर
उधर, नयागांव में मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का रोड शो प्रस्तावित था। सड़कों के किनारे कांग्रेस के समर्थक पार्टी का झंडा लेकर खड़े रहे लेकिन जब उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री नहीं आ रहे हैं तो वह मायूस होकर घर लौट गए। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को खरड़ से रोड शो शुरू कर कुराली, मुल्लांपुर के रास्ते नयागांव पहुंचना था। किसी कारण बस सुबह से ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देरी से चला। इस वजह से उन्होंने अपने कार्यक्रम को बीच में ही रद्द कर दिया। वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों के हवाले से खबर है कि एक या दो दिन में मुख्यमंत्री चन्नी इलाके का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed