फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Navjot Singh Sidhu meeting Punjab Governor Banwarilal Purohit at Raj Bhawan in Chandigarh

Punjab News: राज्यपाल से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, कहा- पंजाब को वित्तीय आपातकाल से बचा लें

Fri, 15 Mar 2024 12:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 12:17 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू शुक्रवार को गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Congress leader Navjot Singh Sidhu meeting Punjab Governor Banwarilal Purohit at Raj Bhawan in Chandigarh
नवजोत सिद्धू - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से राजभवन में मुलाकात की। सिद्धू ने गवर्नर से राज्य में वित्तीय इमरजेंसी को लेकर बात की। सिद्धू ने राज्यपाल से कहा कि पंजाब को इस वित्तीय इमरजेंसी से बचा लिया जाए, क्योंकि जिस प्रकार पंजाब की मौजूदा सरकार कर्ज ले रही है, उससे पंजाब में आप सरकार के रहते हुए प्रदेश पर ढाई लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज हो जाएगा। 

विज्ञापन


सिद्धू ने पुरोहित से सरकार द्वारा वर्ष 2022 से अब तक लिए गए कर्जों का फाइनेंशियल एक्सपर्ट से ऑडिट कराने को कहा ताकि सूबे को इस वित्तीय इमरजेंसी से बचाया जा सके। उन्होंने सरकार द्वारा भारी संख्या में कर्जा उठाए जाने के ऑडिट के साथ सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन

जितना मर्जी कर्जा उठाने के लिए पंजाब रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट में संशोधन

सिद्धू ने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा कि उन्होंने जितना मर्जी कर्जा उठाने के लिए पंजाब रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट संशोधन-2023 में दो क्लॉज बदले हैं जिससे सरकार जब चाहे और जितना मर्जी कर्जा उठा सके। सिद्धू ने कहा राज्य का कर्ज खतरनाक स्तर तक बढ़ने की ओर अग्रसर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन तक यह 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। पंजाब सरकार ने वर्ष 2022-23 में 47,262 करोड़, 2023-24 में 49,410 और 2023-24 में 44,031 करोड़ रुपये कर्जा लिया है। इस हिसाब से पंजाब में वर्ष 2027 तक कुल पांच लाख 50 हजार रुपये का कर्ज हो जाएगा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में अकाली और कांग्रेस की भी सरकारें रहीं लेकिन पंजाब पर कभी इस कदर वित्तीय बोझ नहीं डाला गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed