पंजाब: ट्विटर पर 'यह कायरता का आभास' लिख सिद्धू ने पंजाब सरकार को घेरा, विजिलेंस ने खोली फाइल तो कहा- स्वागत है
नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लगातार हमला बोल रहे हैं। बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर वह अपनी सरकार पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उधर, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भी नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जांच आरंभ कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अपनी ही सरकार पर हमला बोल रहे हैं। कोटकपूरा गोलीकांड मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मुखर हैं। एक बार भी सिद्धू ने अपनी सरकार पर सवाल खड़े किए । उन्होंने ट्वीट किया कि 'उचित को जान के उस पर अमल ना करना कायरता का आभास है।'
एक अन्य ट्वीट पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब पुलिस रोजाना हजारों मामले सुलझाती है। किसी जांच आयोग और एसआईटी की कोई जरूरत नहीं होती है। मैंने कई बार बेअदबी, बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीछे बादल की भूमिका का विस्तार से जिक्र किया।
उचित को जान के उस पर अमल ना करना कायरता का आभास है।
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) May 15, 2021
To know what is Right and Not to do it is the worst Cowardice !! 2/2 pic.twitter.com/hKV8Qca9T3
बता दें कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कोटकपूरा गोलीकांड की जांच रिपोर्ट रद्द करने के बाद नई एसआईटी गठन का आदेश दिया था। इसके बाद कैप्टन सरकार ने इस मामले में एक तीन सदस्यीय नई एसआईटी का गठन भी कर दिया है। यह नई जांच टीम छह माह में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगी। इसके बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
विजिलेंस ब्यूरो ने खोली फाइल
बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के उन मामलों की फाइल खोल ली है, जो कथित तौर पर नवजोत सिद्धू के स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री पद पर रहने के दौरान हुए थे। हालांकि सियासी हलकों में इस घटनाक्रम को कैप्टन का सिद्धू पर जवाबी हमला भी माना जा रहा है।
Thousands of cases are solved by Punjab Police on daily basis, none requires a SIT or Inquiry Commission. I have elaborated the role of Badals behind Sacrilege, Behbal Kalan & Kotkapura firing multiple times. Yr 2018/19 reiterating my demand for Justice with Sukhi Randhawa Ji 1/2 pic.twitter.com/2b3mfRP7yU
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) May 15, 2021
सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने सिद्धू के खिलाफ जांच शुरू करवा दी है और यह ऐसे मामले हैं, जिनमें न केवल नवजोत सिंह सिद्धू बल्कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के भी फंसने के आसार हैं। नवजोत सिद्धू पर स्थानीय निकाय मंत्री रहते हुए कई बड़े बिल्डरों को नियमों के खिलाफ लाभ पहुंचाने, टैक्स चोरी के जरिए नगर पालिका को चूना लगाने और जमीन की सीएलयू के मामलों में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने जांच शुरू की है।
सिद्धू ने दिया जवाब
अपने खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की कार्यवाई शुरू होने की खबरों के तुरंत बाद नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर कैप्टन अमरिंदर सिंह को फिर से चुनौती दे डाली। सिद्धू ने लिखा- आपका स्वागत है, प्लीज डू योर बेस्ट।