फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Navjot Singh Sidhu again attack on Punjab government

पंजाब: ट्विटर पर 'यह कायरता का आभास' लिख सिद्धू ने पंजाब सरकार को घेरा, विजिलेंस ने खोली फाइल तो कहा- स्वागत है

Sun, 16 May 2021 02:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 May 2021 02:53 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लगातार हमला बोल रहे हैं। बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर वह अपनी सरकार पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उधर, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भी नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जांच आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन
Congress leader Navjot Singh Sidhu again attack on Punjab government
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अपनी ही सरकार पर हमला बोल रहे हैं। कोटकपूरा गोलीकांड मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मुखर हैं। एक बार भी सिद्धू ने अपनी सरकार पर सवाल खड़े किए । उन्होंने ट्वीट किया कि 'उचित को जान के उस पर अमल ना करना कायरता का आभास है।'

विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब पुलिस रोजाना हजारों मामले सुलझाती है। किसी जांच आयोग और एसआईटी की कोई जरूरत नहीं होती है। मैंने कई बार बेअदबी, बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीछे बादल की भूमिका का विस्तार से जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कोटकपूरा गोलीकांड की जांच रिपोर्ट रद्द करने के बाद नई एसआईटी गठन का आदेश दिया था। इसके बाद कैप्टन सरकार ने इस मामले में एक तीन सदस्यीय नई एसआईटी का गठन भी कर दिया है। यह नई जांच टीम छह माह में अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगी। इसके बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

विजिलेंस ब्यूरो ने खोली फाइल

बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के उन मामलों की फाइल खोल ली है, जो कथित तौर पर नवजोत सिद्धू के स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री पद पर रहने के दौरान हुए थे। हालांकि सियासी हलकों में इस घटनाक्रम को कैप्टन का सिद्धू पर जवाबी हमला भी माना जा रहा है।


सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने सिद्धू के खिलाफ जांच शुरू करवा दी है और यह ऐसे मामले हैं, जिनमें न केवल नवजोत सिंह सिद्धू बल्कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के भी फंसने के आसार हैं। नवजोत सिद्धू पर स्थानीय निकाय मंत्री रहते हुए कई बड़े बिल्डरों को नियमों के खिलाफ लाभ पहुंचाने, टैक्स चोरी के जरिए नगर पालिका को चूना लगाने और जमीन की सीएलयू के मामलों में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने जांच शुरू की है।

सिद्धू ने दिया जवाब
अपने खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की कार्यवाई शुरू होने की खबरों के तुरंत बाद नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर कैप्टन अमरिंदर सिंह को फिर से चुनौती दे डाली। सिद्धू ने लिखा- आपका स्वागत है, प्लीज डू योर बेस्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed