फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress leader girija vyas criticize narendra modi foreign country tour

मोदी के विदेश दौरों पर कांग्रेसी नेता का तीखा कटाक्ष

Thu, 21 May 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 May 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
congress leader girija vyas criticize narendra modi foreign country tour

कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास का कहना है कि देश में आम लोगों के लिए मोदी सरकार के एक साल काकार्यकाल बहुत बुरा रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन केवल भाजपा सरकार और उद्योगपतियों के लिए आए हैं। डा. व्यास बुधवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


इस प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कांग्रेस आलाकमान द्वारा मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर उनकी नाकामियां गिनाने के लिए देशभर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने के फैसले के अंतर्गत किया गया था। डॉ. व्यास ने कहा कि बीता साल आम आदमी की तकलीफों का साल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीता साल लोगों को ठगने का, महिलाओं पर अत्याचारों का, युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा देने का, किसानों के हालात ओर बदतर कर दिए जाने और श्रमिकों के हक छीनने वाला रहा है। डॉ. व्यास ने कहा कि मोदी सरकार बनने के छह महीने बाद तक तो लोगों ने इंतजार किया, लेकिन अब लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में डॉ. व्यास ने कहा कि वे एक लिबरल प्रोफेसर रही हैं इसलिए मोदी सरकार को दस में से केवल एक अंक दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार के दो कारण रहे, एक- पार्टी की योजनाएं जनता तक नहीं पहुंची और दूसरे, लोगों को भाजपा ने 15 लाख रुपये देने का लालच दिया।


उन्होंने आम बजट में विकास योजनाओं की राशि में की गई कटौती का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बजट में 175182 करोड़ की अभूतपूर्व कटौती की है।

विदेश दौरों का नहीं होगा लाभ: व्यास
गिरिजा व्यास ने पत्रकारों केसवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा साल विदेश दौरे करते रहे हैं, लेकिन इनका कोई लाभ नहीं होने वाला। एक अन्य प्रश्न पर डॉ. व्यास ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी सक्षम नेता थे और आगे भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed