{"_id":"5ce419a3bdec220781489375","slug":"congress-leader-ashok-tanwar-raised-questions-on-exit-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक तंवर बोले- सर्वे कुछ लोगों का खेल, प्रदेश की दस की दस सीटें जीतेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक तंवर बोले- सर्वे कुछ लोगों का खेल, प्रदेश की दस की दस सीटें जीतेगी कांग्रेस
Tue, 21 May 2019 09:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 May 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : File Photo
सर्वे कुछ लोगों का खेल होता है। 23 मई को चुनाव परिणाम आने पर साफ हो जाएगा कि सर्वे का सच क्या है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सभी दस सीटों पर विजयी होगी। छह-सात लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस बहुत अच्छी स्थिति में है, जिसमें सिरसा और सोनीपत लोकसभा क्षेत्र भी शामिल है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कही। तंवर मंगलवार को अर्बन इस्टेट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है। प्रदेश लोगों ने इस बात पर कांग्रेस को मतदान किया है कि भाजपा ने चार-चार बार प्रदेश को जलवाया है। चार साल तक किसानों को मुआवजा लेने के लिए आंदोलन करना पड़ा लेकिन इस बार आसानी से पैसा मिल गया।
विज्ञापन
इससे साफ है कि सरकार व बीमा कंपनियों की सांठगांठ है। साथ ही तंवर ने आरोप लगाया कि चुनाव में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहाड़ों में ध्यान लगा रहे हैं, इससे साफ है कि उनकी सत्ता जा रही है।
विज्ञापन
पार्टी का नुकसान करने वालों की रिपोर्ट तैयार करें कार्यकर्ता
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बोल दिया गया है कि वे नेताओं की गोपनीय रिपोर्ट तैयार करें और उन्हें दे दें। इसमें वे बता सकते हैं कि किस नेता ने पार्टी के लिए अच्छा काम किया है। किन नेताओं ने काम नहीं किया और किन नेताओं ने पार्टी के खिलाफ काम किया है।