फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress issues show-cause notice to four people, including former mayor, alleging sabotage

Chandigarh News: पूर्व मेयर सहित चार को कांग्रेस ने जारी किया कारण बताओं नोटिस, भीतरघात के आरोप

Sun, 05 Apr 2026 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Congress issues show-cause notice to four people, including former mayor, alleging sabotage
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वाले नेताओं पर कांग्रेस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पंचकूला के चार प्रमुख नेताओं पूर्व मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया, नगर परिषद का पूर्व अध्यक्ष रविंद्र रावल, धनेंद्र वालिया और नरेश रावल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई की प्रतियां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, एआईसीसी प्रभारी बीके हरिप्रसाद और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को भी भेजी गई हैं। अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल सिंह मलिक ने यह कार्रवाई पंचकूला से कांग्रेस विधायक चंद्र मोहन की शिकायत पर की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 2024 के चुनावों के दौरान इन नेताओं ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम किया।
विज्ञापन



जवाब दाखिल करने के लिए सात दिनों की मोहलत
अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल सिंह मलिक द्वारा भेजे गए नोटिस के अनुसार अनुशासन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से माना गया कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह पार्टी की एकता और विचारधारा के साथ बड़ा खिलवाड़ है। सभी संबंधित नेताओं को अपना जवाब दाखिल करने के लिए सात दिनों की मोहलत दी गई है। निर्धारित समय के भीतर जवाब न मिलने पर यह मान लिया जाएगा कि संबंधित नेताओं के पास सफाई में कहने को कुछ नहीं है।
विज्ञापन



मैंने चार प्रमुख नेताओं पूर्व मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया, नगर परिषद का पूर्व रविंद्र रावल, धनेंद्र वालिया और नरेश रावल के खिलाफ शिकायत दी थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में इन लोगों ने मेरे खिलाफ काम किया था। मेरे खिलाफ काम करने का मतलब कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम करना। इनको इसकी सजा मिलनी चाहिए। - चंंद्रमोहन, विधायक पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed