फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress issued 30 star campaigners list for punjab assembly election 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट, टिकट गंवाने वाले रमिंदर आंवला भी शामिल

Fri, 04 Feb 2022 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 01:33 PM IST
सार

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी कर दी है।

विज्ञापन
Congress issued 30 star campaigners list for punjab assembly election 2022
सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी - फोटो : social media

विस्तार

भाजपा के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने शुक्रवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सहित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई और बड़े चेहरों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी ने जगह दी है। इसमें टिकट गंवाने वाले रमिंदर आवला का नाम भी शामिल है।  

विज्ञापन


स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया गांधी, डा. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, मीरा कुमार, अजय माकन, भूपिंदर सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, नीता डिसूजा, बीवी श्रीनिवासन, इमरान प्रतापगढ़ी, अमृता धवन, रविंदर आंवला के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

पंजाब के नेताओं को भी तरजीह

पार्टी के स्टार प्रचारकों में पंजाब के नेताओं को भी केंद्रीय नेतृत्व ने तरजीह दी है। कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू सहित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा, रवनीत सिंह बिट्टू, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, तेजेंदर सिंह बिट्टू के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहलोत और बघेल भी शामिल

पड़ोसी राज्य राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पंजाब में आकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पंजाब में पार्टी का प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed