फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress is trying to dissolve the Assembly in case of minority government.

Chandigarh News: अल्पमत मामले में विधानसभा को भंग कराने में जुटी कांग्रेस

Fri, 07 Jun 2024 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Congress is trying to dissolve the Assembly in case of minority government.
10 जून को बुलाई विधायक दल की बैठक
विज्ञापन

-दिल्ली में हुई बैठक लिया गया फैसला, सरकार के खिलाफ रचा चक्रव्यू
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अल्पमत में आई हरियाणा की भाजपा सरकार की घेराबंदी के लिए आक्रामक कांग्रेस ने चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। रणनीति के तहत कांग्रेस ने 10 जून को विधायक दल की चंडीगढ़ में बैठक बुलाई गई है। बैठक में विधानसभा को भंग कराने को लेकर मंथन किया जाएगा और कांग्रेस के आगामी कदम पर फैसला लिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में होने वाले बैठक में विधायकों के साथ-साथ प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान मौजूद रहेंगे। 7 मई को तीन निर्दलीय विधायक भाजपा से समर्थन वापस ले चुके हैं और कांग्रेस के साथ जा चुके हैं। इसके बाद 15 मई को तीनों विधायकों ने अलग-अलग राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर को समर्थन वापसी का पत्र भेजा है। लेकिन राजभवन की ओर से उनके समर्थन वापसी को लेकर कोई संदेश नहीं मिला है कि समर्थन वापसी मान्य हुआ है या नहीं। इस पर कांग्रेस के नेता इस मामले में राज्यपाल से मिलने का समय मांग चुके हैं और लिखित में ज्ञापन भी दे चुके हैं। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद और बीबी बतरा ने राजभवन जाकर सचिव को ज्ञापन सौंपा था और मांग की थी कि अल्पमत सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। इनेलो और जजपा भी इसके लिए राज्यपाल को पत्र लिख चुकी है।

चार सांसदों के साथ किया मंथन
अब लोकसभा चुनाव से फ्री होने के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे पर फोकस करने का फैसला लिया है। कांग्रेस अल्पमत मामले को लेकर भाजपा को घेरने की फिराक में है, ताकि जनता में ये संदेश जा सके कि अल्पमत में होने पर भी भाजपा सरकार में है। इस मामले को लेकर वीरवार को दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के साथ साथ चार चुने गए कांग्रेस के सांसदों के साथ भी मंथन किया गया। इसके बाद 10 जून को चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाने का फैसला लिया गया है। संभावना है कि अगर राजभवन की ओर से मिलने का समय नहीं दिया गया तो कांग्रेस विधायक राजभवन के बाहर धरने पर भी बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed