फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress invite application for Haryana Assembly elections

हरियाणा से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो पढ़ें

Tue, 01 Jul 2014 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Jul 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
Congress invite application for Haryana Assembly elections

हरियाणा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन 5 से 20 जुलाई तक चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जमा होंगे। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को चंडीगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बैठक बुलाई थी। इसमें 2009 के सब विधानसभा उम्मीदवार, लोकसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और राज्यसभा सदस्य आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन


कुमारी सैलजा विदेश में हैं और चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पहुंचने पाने की असमर्थता पहले ही जता दी थी। बैठक में पहुंचे नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए सुझाव दिए हैं। संगठन के बारे में भी लोगों से सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में कार्यकारिणी गठित की जाएंगी

Congress invite application for Haryana Assembly elections

तंवर ने बताया कि बैठक में सामाजिक संगठनों की रैलियां करना भी तय किया गया। अब हर विधानसभा स्तर पर रैली होगी। ये रैलियां 12 अगस्त तक निपटा ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि 2.14 लाख वर्करों ने पंजीकरण कराया है।

सदस्यता अभियान जारी है। संगठन चुनाव अगले साल होंगे। जुलाई में कार्यकारिणी गठित कर दी जाएंगी। बैठक में नेताओं ने सुझाव दिए कि विधानसभा चुनाव में टिकट स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए। बाहर से कोई व्यक्ति थोपा नहीं जाना चाहिए।

कुमारी सैलजा और चौधरी बीरेंद्र सिंह का नाम लिए बगैर काफी नेताओं ने मांग की कि पार्टी के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने इस तथ्य की पुष्टि की है।

बीरेंद्र 90 जीतने वाले लोग दें, मैं सिफारिश करूंगा : हुड्डा

Congress invite application for Haryana Assembly elections

मुख्यमंत्री हुड्डा ने बीरेंद्र सिंह के 30 लोगों को टिकट दिलवाने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर वे (बीरेंद्र सिंह) जीत सकने वाले 90 लोगों के नाम देंगे तो वे (सीएम) भी सिफारिश कर देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है। विचारों का मतभेद है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में विपक्ष की खामियां और अपनी सरकार की उपलब्धियां सामने रखेंगे।

केंद्र की मौजूदा सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है मगर यूपीए सरकार के कार्यकाल में लागू हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के कारण लोगों को सस्ता अनाज मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed