फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress High Command Calls CM Charanjit Channi navjot sidhu to Delhi

सिद्धू के मॉडल पर आपत्ति: दिल्ली में चन्नी और नवजोत से मिले राहुल, सिद्धू को सीख-सभी से बातचीत कर लें कोई फैसला

Thu, 02 Dec 2021 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 12:42 PM IST
सार

पंजाब में कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू द्वारा जिला प्रधानों के नाम खुद ही तय कर दिए, जिसके बाद कुछ वरिष्ठ नेता नाराज हो गए, वहीं, सिद्धू द्वारा भेजी गई जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की सूची पार्टी हाईकमान के पास अटक गई है।  

विज्ञापन
Congress High Command Calls CM Charanjit Channi navjot sidhu to Delhi
चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

कांग्रेस के मजबूत चुनावी राज्य पंजाब में चल रही खींचतान को लेकर नेतृत्व की चिंता बढ़ गई है। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के पंजाब मॉडल पर उठे घमासान के बीच बुधवार रात राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सिद्धू से मुलाकात की। संगठन के ढांचे को लेकर उठ रहे सवालों पर राहुल ने सिद्धू से बात की है और सभी नेताओं के साथ बातचीत कर ही कोई फैसला लेने को कहा है। पंजाब के जिला अध्यक्षों को लेकर भी सर्वसम्मति बनाने को कहा गया है। बताते हैं कि जाखड़ इसी को लेकर नाराज हैं और इसी संबंध में उन्होंने राहुल से मुलाकात कर अपनी आपत्ति बता दी है। 

विज्ञापन

सिद्धू ने भी रखी अपनी बात

बैठक में सिद्धू ने भी अपना पक्ष रखा है। सिद्धू ने भी उन मुद्दों को उठाया, जिन्हें लेकर आलाकमान के साथ सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक फैसला नहीं हुआ है। राहुल ने मुख्यमंत्री चन्नी से पार्टी के घोषणापत्र में कही शेष बातों को भी जल्द पूरा करने को कहा है। चन्नी ने भी आ रही दिक्कतों की जानकारी राहुल के सामने रखी हैं।

विज्ञापन

  
दरअसल सिद्धू अपने करीबियों को महत्व देने के लिए संगठन में बदलाव लाना चाह रहे हैं और इसकी शिकायत भी नेतृत्व को लगातार मिल रही है। सिद्धू ने 14 दिन पहले हाईकमान को 29 जिला समितियों के लिए एक-एक प्रधान और दो-दो कार्यकारी प्रधानों की सूची भेजते हुए इसे पंजाब में पार्टी का मॉडल करार दिया था। लेकिन हाईकमान ने अब तक इस सूची पर कोई फैसला नहीं लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू के पार्टी मॉडल पर आपत्ति

पता चला है कि सिद्धू की ओर से बनाए गए मॉडल पर दो एतराज सामने आए हैं। पहला, सिद्धू ने जिला प्रधानों के नाम तय करते समय राज्य के किसी भी सीनियर कांग्रेसी नेता से विचार-विमर्श नहीं किया। दूसरा, दो-दो कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति भी हाईकमान को नागवार गुजर रही है। इस पूरे मामले में हाईकमान की तरफ से कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन मंगलवार को सिद्धू ने लुधियाना में एक जनसभा के दौरान साफ कर दिया कि अगर हाईकमान ने उनके द्वारा भेजे मॉडल को मंजूरी नहीं दी तो वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिद्धू के इस रुख के बाद हाईकमान ने बुधवार को न सिर्फ सिद्धू बल्कि मुख्यमंत्री चन्नी को भी बुला लिया है। बताया जा रहा है कि सिद्धू हाईकमान के इस रवैये से नाराज हैं, वहीं राज्य में जिला व ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए अब तक स्थिति साफ नहीं हो रही कि वह चुनाव के लिए किस तरह पार्टी की जिम्मेदारी संभालें।

जाखड़ को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

बुधवार को ही पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी दिल्ली पहुंचे और उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान जाखड़ ने भी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे के बारे में राहुल गांधी को कुछ सुझाव दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने सिद्धू और चन्नी के बीच चल रही सार्वजनिक बयानबाजी और सिद्धू का अपनी ही सरकार के खिलाफ किसी न किसी मुद्दे को हवा देते रहने के बारे में भी राहुल गांधी को जानकारी दी है। इस बीच यह भी चर्चा है कि कांग्रेस हाईकमान जल्द ही सुनील जाखड़ को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रहा है। जाखड़ ने भी कहा है कि वह हमेशा कांग्रेस के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर कार्य करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed