फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress has decided to give ticket to only one person from a family in Punjab assembly elections

पंजाब कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का फैसला: एक परिवार के एक ही सदस्य को मिलेगी टिकट, टूटेंगे कई दिग्गजों के सपने

Fri, 24 Dec 2021 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 01:05 PM IST
सार

सीएम चरणजीत चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह इस बार चुनाव मैदान में उतरने के इच्छुक हैं। वह खरड़ के सीनियर मेडिकल अफसर पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

विज्ञापन
Congress has decided to give ticket to only one person from a family in Punjab assembly elections
कांग्रेस - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कई कांग्रेसी दिग्गजों को झटका लगने वाला है। कांग्रेस ने एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति को टिकट देने का फैसला किया है। पार्टी की हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


वहीं, पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान सभी 117 सीटों से टिकट के दावेदारों पर विचार कर रणनीति बनाई गई। पार्टी नेता ललित माकन ने कहा कि यह अच्छा निर्णय है। हम सब मिलकर प्रत्याशियों पर फैसला लेंगे। 
विज्ञापन


यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि सीएम चरणजीत चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह इस बार चुनाव मैदान में उतरने के इच्छुक हैं। वह खरड़ के सीनियर मेडिकल अफसर पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, मंत्री राणा गुरजीत भी अपने बेटे को सुल्तानपुर लोधी से चुनाव लड़वाना चाहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed