फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress, Haryana, Loksabha election, Ashok tanwar, Abhay chautala, Kuldeep bisnoi, Rambilas sharma

हरियाणा में विकास दिखाएगी कांग्रेस, विपक्ष खोलेगा पोल

Mon, 10 Mar 2014 08:50 AM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Mar 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
 Congress, Haryana, Loksabha election, Ashok tanwar, Abhay chautala, Kuldeep bisnoi, Rambilas sharma
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा में नौ साल से कांग्रेस की सरकार है। नौ साल में जहां सरकार प्रदेश में विकास करवाने का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे को उछाल रहा है।

नौकरियों में भेदभाव का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस के अपने नेता भी प्रदेश में एक समान विकास न करने के आरोप लगा रहे हैं।

इनमें कुमारी सैलजा और चौधरी बीरेंद्र सिंह शामिल हैं जबकि राव इंद्रजीत सिंह पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए हैं। आगामी चुनाव में कांग्रेस जहां विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी, वहां विपक्ष सरकार को पोल खोलकर वोट मांगेगा।
विज्ञापन


हम विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव : अशोक तंवर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का कहना है- ‘लोकसभा चुनाव में हमारा मुख्य मुद्दा विकास रहेगा।

यूपीए सरकार ने देश की जनता को रोजगार का अधिकार, सूचना का अधिकार, खाने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार दिया है। गरीब लोगों के हित का काम किया है।

गोहाना रैली में प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये की घोषणाएं की थी, वे लागू हो चुकी हैं। प्रदेश में ढांचागत विकास हुआ है। सड़कें बनी हैं, रेलवे लाइन बिछ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ओवरब्रिज बन रहे हैं। प्रदेश शिक्षा का हब बन रहा है। गरीबए महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों, विकलांगों के कल्याण के लिए सरकार ने फैसले किए हैं।

किसानों के लिए केंद्र ने नया भूमि अधिग्रहण कानून बनाया है। इन सब फैसलों पर ही हम चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस खरा, परखा, जांचा हुआ नेतृत्व है।’

देवीलाल, चौटाला के समय हुए विकास का देंगे हवाला : अभय चौटाला
इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला का कहना है- ‘हम चौधरी देवीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के समय में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों पर चुनाव लड़ेंगे।

गरीब, किसान, मजदूर, बुजुर्गों की पेंशन जैसे फैसले हमारी सरकार ने शुरू किए थे और लागू किए थे। इन फैसलों से जनता को फायदा पहुंचा था।

दस साल में यूपीए और हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने जो भ्रष्टाचार फैलाया, महंगाई बढ़ाई, किसानों की जमीन छीनकर उद्योगपतियों को दिलवाई।

हम जनता को बताएंगे कि कांग्रेस ने सीबीआई से साठगांठ कर हमारे नेताओं चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, अजय चौटाला और शेर सिंह बड़शामी को जेल भिजवाया।

इस मिलीभगत का हम खुलासा करेंगे। हम बताएंगे कि कांग्रेस सरकार ने सूबे पर 82000 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा दिया है। आज हरियाणा में पैदा होने वाले बच्चे के सिर पर 32000 रुपये से ज्यादा कर्ज होता है। ’

सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे : रामबिलास शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा का कहना है- ‘हमारा मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार रहेगा। कांग्रेस, करप्शन और केजरीवाल का गठबंधन है।

इस गठबंधन के नाम पर ये दल नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का तूफान रोकना चाहते हैं। नौ साल में हरियाणा की हुड्डा सरकार ने प्रदेश की जनता का जो उत्पीड़न किया, किसानों की जमीन हड़पी, सरकार प्रापर्टी डीलर की तरह काम करती रही।

मंत्री संगीन अपराधों में संलिप्त रहे। इस भ्रष्ट सरकार के मुखिया हैं मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। इस सरकार में महिला उत्पीड़न हुआ, दलित उत्पीड़न हुआ, दलितों को उजाड़ा गया।

पूरी तरह नान परफारमेंस सरकार रही। हमारा फोकस इस सरकार की नाकामियों पर रहेगा। भाजपा-हजकां की सरकार बनेगी तो नौ साल में सरकार ने जो गलत फैसले किए, उन्हें बदलेंगे।’

भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और सरकार की नाकामियां बताएंगे : कुलदीप बिश्नोई
हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई का कहना है- ‘हम भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और प्रदेश सरकार की नाकामियां जनता को बताएंगे।

हुड्डा सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमा लांघ दी है। क्षेत्रवाद सबसे ज्यादा रहा है। विकास के मामले में जमकर भेदभाव किया गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप है।

सूबे के नौजवान रोजगार तलाश रहे हैं। किसान  परेशान हैं। व्यापारी परेशान हैं। सरकारी नौकरियों में भेदभाव हुआ है। सरकार की इन नाकामियों के अलावा हम जनता को यह भी बताएंगे कि चौधरी भजनलाल के शासनकाल में पूरे हरियाणा का विकास हुआ था।

उसी तरह हमारी सरकार बनने पर होगा। सोनिया गांधी, मुकेश अंबानी और मुख्यमंत्री हुड्डा ने मिलकर एक लाख करोड़ रुपये का घोटाला उस समय हुआ था जब यह जमीन रिलायंस को दी थी।

हमारी सरकार बनने पर किसानों को एसईजेड की जमीन वापस करेंगे। मुख्यमंत्री ने कोई विकास नहीं किया, सिर्फ  झूठी घोषणाएं की।’

बिल्डर माफिया राज खत्म करेंगे : योगेंद्र यादव
आम आदमी पार्टी के हरियाणा चुनाव प्रभारी योगेंद्र यादव का कहना है- ‘चुनाव में भ्रष्टाचार और बिल्डर माफिया राज खत्म करना हमारा मुख्य मुद्दा रहेगा।

हम भ्रष्टाचार की सिर्फ  आलोचना नहीं करेंगे, बल्कि विकल्प देंगे। नौकरियों में पारदर्शी तरीका अपनाएंगे। इस समय गुड़गांव और फरीदाबाद में बिल्डर माफिया का राज है।

हम इस कानून को बदलेंगे। भूमि अधिग्रहण नए कानून से करेंगे। पांच साल पहले जिस जमीन का अधिग्रहण हुआ था और आज तक उस पर काम नहीं हुआ तो वह किसानों को लौटाएंगे।


स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पूरी तरह लागू करेंगे। किसानों को लागत और उस पर आधा मुनाफा मिलना चाहिए। शराब ठेकों की चाबी महिलाओं के हाथ में देंगे।

यानी ग्राम सभा की बैठक में महिलाएं जहां ठेका खुलवाने पर सहमत होंगी, वहीं ठेका खोलेंगे। हरियाणा को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा भी एक मुद्दा रहेगा। ’

दलित, पिछड़ा वर्ग उत्पीड़न रहेगा मुद्दा : बसपा
बहुजन समाज पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष नरेश सार का कहना है- ‘लोकसभा चुनाव में बसपा का मुख्य मुद्दा दलित और पिछड़े वर्ग का उत्पीड़न रहेगा।

हरियाणा में कांग्रेस के नौ साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा उत्पीड़न दलितों और गरीबों का हुआ है।

कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज सूबे में नहीं रही। कोई विकास कार्य नहीं हुआ।

आज बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़कर रख दी है। प्रदेश में परिवारवाद हावी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed