फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress formed four committees

Chandigarh News: चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, चार कमेटी का किया गठन

Sun, 21 Jan 2024 11:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress formed four committees
चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, चार कमेटी का किया गठन
विज्ञापन

चारों समितियों में हुड्डा से जुड़े नेताओं को तवज्जो, एसआरके गुट के नेताओं को भी मिली जगह


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव से पहले कमेटियों का गठन कर संदेश देने की कोशिश की है कि इस बार वह तैयारियों के मामले में पीछे नहीं रहने वाली। पार्टी ने रविवार को चुनाव, राजनीतिक मामले, घोषणा पत्र और अनुशासन कमेटी की घोषणा की। इन समितियों में पार्टी ने हुड्डा और एसआरके गुट से जुड़े सभी प्रमुख नेताओं को जगह दी है। हालांकि समितियों के अधिकतर सदस्य हुड्डा ग्रुप के हैं। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में लोकसभा होने हैं और उसके छह महीने बाद राज्य में विधानसभा होने हैं। राज्य चुनाव समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को चेयरमैन नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रघुवीर सिंह कादियान, आफताब अहमद, कैप्टन अजय यादव, महेंद्र प्रताप, कुलदीप शर्मा, अशोक अरोड़ा, राव दान सिंह, कर्नल रोहित समेत कुल 24 सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, सेवादल के मुख्य संगठक और एनएसयूआई के प्रेसिडेंट भी सदस्य चुनाव समिति के सदस्य होंगे। वहीं, महेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में चार सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति गठित की गई है। इसमें फूल चंद मुलाना, जगबीर सिंह मलिक और चक्रवर्ती शर्मा शामिल हैं।

दीपक बाबरिया बने राजनीतिक मामलों के प्रमुख
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में राजनीतिक मामलों की एक समिति का भी गठन किया है। इसमें कुल 51 सदस्य हैं, जिनके प्रमुख हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया हैं। इसमें उदयभान,भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, सुरजेवाला, किरण चौधरी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रघुवीर सिंह कादियान, आफताब अहमद, कैप्टन यादव, सचिन कुंडू, कुलदीप शर्मा, गीता भुक्कल, अशोक अरोड़ा, रामकिशन गुज्जर व धर्मसिंह छौक्कर शामिल हैं।
विज्ञापन


घोषणापत्र समिति की अध्यक्ष बनीं गीता भुक्कल, बत्रा बने संयोजक
खरगे ने 27 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का भी गठन किया है, जिसकी अध्यक्ष गीता भुक्कल और संयोजक भारत भूषण बत्रा को नियुक्त किया है। इसमें 27 सदस्य होंगे। इसमें प्रमुख रूप से मामन खान, संपत सिंह, प्रदीप चौधरी, वरुण मुलाना, बलबीर वाल्मीकि, श्रुति चौधरी, नीरज शर्मा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कमेटी में हरियाणा से एआईसीसी फ्रंटल और विभाग अध्यक्ष, साथ ही सभी पीसीसी सेल के अध्यक्ष भी घोषणापत्र समिति का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed