फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress expelled Parveen Narang from the party for six years, joined BJP

Chandigarh News: कांग्रेस ने परवीन नारंग को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, भाजपा में हुए शामिल

Mon, 29 Apr 2024 05:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Congress expelled Parveen Narang from the party for six years, joined BJP
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस को रविवार को दो झटके लगे। जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन-3 के अध्यक्ष परवीन नारंग को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से छह साल के लिए पार्टी से निकाला गया। वह कुछ ही देर बाद भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष परीक्षित राणा ने भी अपने साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। अब जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन-3 कार्यकारी अध्यक्ष पद का कार्यभार विपनजोत सिंह अमन को दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने कहा कि वह नारंग का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि उनका कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व से मोहभंग हो गया है और वे मोदी सरकार की नीतियों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। भाजपा की तरफ से बताया गया कि शामिल होने वाले अन्य पदाधिकारियों में प्रताप राणा, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, मोहित गोपाल, महासचिव, मणि राणा, उपाध्यक्ष ग्रामीण और सूरज शाह शामिल थे। सेक्टर-44 स्थित सूद भवन में टंडन ने कहा ने अपने भाषण में चंडीगढ़ से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बात की। कार्यक्रम के दौरान सूद समुदाय से उपस्थित सदस्यों में अध्यक्ष अश्वनी सूद, सुधीर सूद, खुशविंदर सूद, सचिन सूद, मुकेश सूद व अन्य शामिल थे। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए-सेक्टर 44, ग्रेन मार्केट एसोसिएशन, उत्तराखंड सभा, मनीमाजरा मार्केट एसोसिएशन के सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed