फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress constitutes screening committee for Punjab Assembly elections

पंजाब विधानसभा चुनाव: अजय माकन की अध्यक्षता में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी गठित, अंबिका सोनी बनीं चुनाव समन्वय समिति अध्यक्ष

Mon, 06 Dec 2021 05:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Dec 2021 05:22 PM IST
सार

सुनील जाखड़ को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
Congress constitutes screening committee for Punjab Assembly elections
पंजाब में कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने सूबे में पार्टी के चुनाव अभियान के लिए अपने दिग्गज और सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस बयान के अनुसार, अंबिका सोनी को चुनाव समन्वय समिति की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है जबकि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ को चुनाव प्रचार कमेटी की कमान सौंपी गई है। 

विज्ञापन


पार्टी के सीनियर नेता और सांसद प्रताप सिंह बाजवा को चुनाव मेनिफेस्टो कमेटी का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही अजय माकन को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी में पार्टी हाईकमान ने चंदन यादव और कृष्णा अलावरू को सदस्य बनाया है, जबकि पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान व पंजाब चुनाव प्रचार कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन सुनील जाखड़ और पंजाब के सभी एआईसीसी सचिवों को स्क्रीनिंग कमेटी का पदेन (एक्स-आफिसियो) सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed