{"_id":"66c12dbd977031a07a04cdc7","slug":"congress-complains-to-election-commission-about-transfer-of-officers-chandigarh-news-c-16-1-pkl1070-494132-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अफसरों के तबादले की कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अफसरों के तबादले की कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने सरकार पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में एक अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होंगे। बीते शुक्रवार को चुनाव की घोषणा हुई। इसी दिन हरियाणा सरकार ने 21 आईएएस, 65 एचसीएच, 12 आईपीएस और तीन एचपीसी अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन्हीं तबादलों को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सरकार पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर शिकायत दिल्ली चुनाव आयोग में की है। कांग्रेस कमेटी ने सरकार पर चुनाव की घोषणा होने की जानकारी होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर तबादला करने, भाजपा सरकार को फायदा पहुंचाकर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इस शिकायत की प्रति कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त हरियाणा को भी भेजी है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिकायत पत्र में लिखा है कि हरियाणा सरकार ने 16 अगस्त 2024 को तत्काल प्रभाव से 21 आईएएस और 65 एचसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें एक डीसी और 10 एडीसी शामिल हैं। 12 आईपीएस और तीन एचपीसी अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। यह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का साफ उल्लंघन है। आरोप लगाया कि यह कदम प्रदेश की भाजपा सरकार की इच्छाओं को पूरा करने के लिए जानबूझकर उठाया गया है। ताकि राजनीतिक लाभ के लिए सरकार पर नियंत्रण रखा जा सके।
शिकायत में कहा गया है कि 16 अगस्त की सुबह चुनाव आयोग द्वारा दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की खबर चली थी कि इसमें जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों की घोषणा की जाएगी। इसके बावजूद हरियाणा सरकार ने शाम को चुनाव की घोषणा के बाद तबादले का आदेश जारी किया है। किसी भी अधिकारी को वर्तमान स्थान से नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यमुक्त नहीं किया जा सकता है। अगर किसी ने नई जगह पर ज्वाइन किया है तो उसे भी रद्द किया जा सकता है।