फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress colony cell's state officer declared

कांग्रेस कॉलोनी सेल के प्रदेश पदाधिकारी घोषित

Thu, 17 Dec 2020 02:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Congress colony cell's state officer declared
चंडीगढ़। कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। शहर की कॉलोनियों में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। उनमें अपनी बेहतर पैठ बनाने के लिए कांग्रेस ने कॉलोनी सेल के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इससे नए बने पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। नई कार्यकारिणी में शहर के सभी कॉलोनियों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और नगर निगम में बेहतर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

सेल के चेयरमैन मुकेश राय ने प्रदेश पदाधिकारियों की बुधवार को घोषणा की है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की मंजूरी के बाद कालोनी सेल के पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें 11 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 12 सचिव बने हैं। एक मीडिया सलाहकार और एक खजांची को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मुकेश राय ने बताया कि कॉलोनी सेल के नए प्रदेश पदाधिकारियों में वीएन तिवारी, बाल किशन, चंदा देवी, एस माथूवाल आनंद, सुरेंद्र मुखिया, जय प्रकाश, मंजीत सिंह, उमा शंकर यादव, संतोष तिवारी, कोमल यादव और जगदीश चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया है। कृष्णा चौधरी, बानो, बबलू यादव, विशाल मांझी, रोहन माथुर, दुर्गेश, नंदू राम, बलिंदर, सोनू पाल, अमृत लाल, राजेश और विजय यादव को महासचिव बनाया गया है। सुनीता देवी, सुनील तिवारी, चंदन भरद्वाज, राम पाल, कांता प्रसाद यादव, नितिन ठाकुर, संजय सिंह, सलमान खान, सतविंदर सिंह, अमित तिवारी, मोहमद फिरोज और अरुण सिंह सचिव बने हैं। आलोक कुमार को मीडिया सलाहकार और मनोज सिंह को खजांची बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed