फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress CM candidate will be announced on February 6

Punjab election 2022: छह फरवरी को कांग्रेस को मिलेगा सीएम चेहरा, चन्नी बोले- एलान किसी का भी हो, हम राहुल गांधी के साथ

Thu, 03 Feb 2022 06:56 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Feb 2022 06:56 PM IST
सार

कांग्रेस छह फरवरी को पंजाब में अपने सीएम चेहरे का एलान करेगी। प्रदेश में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 10 मार्च को परिणाम आएंगे। आम आदमी पार्टी पहले ही भगवंत मान को अपना सीएम चेहरा घोषित कर चुकी है। 

विज्ञापन
Congress CM candidate will be announced on February 6
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

छह फरवरी को पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे का एलान हो जाएगा। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को यह जानकारी श्री चमकौर साहिब में दी। सीएम ने कहा कि घोषणा के दौरान वह राहुल गांधी के साथ मौजूद रहेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने पहले पंजाब में बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ने का एलान किया था।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं की मांग के बाद जालंधर में राहुल गांधी ने एक वर्चुअल रैली में सीएम चेहरा जल्द घोषित करने का एलान किया था।  सीएम चन्नी अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव रंगीलपुर पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने कहा कि छह फरवरी को राहुल गांधी सीएम चेहरे का एलान करेंगे। वह जिस किसी का भी एलान करेंगे, हम उसके साथ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ही पता है कि सीएम चेहरा कौन है।
विज्ञापन


सुनील जाखड़ ने उठाई चन्नी को सीएम चेहरा घोषित करने की मांग
उधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीने में चन्नी ने बेहतर काम किया है। उन्हें समय देना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हाईकमान जो भी फैसला करेगा, वह सभी लोगों को मान्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से गायब
कांग्रेस ने बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी का प्रचार करने उत्तराखंड जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को तो शामिल किया है लेकिन पंजाब में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का नाम इस सूची से गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed