फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress candidates said - Haryana lost due to factionalism and factionalism, not because of EVMs

Fact Findings : कांग्रेस प्रत्याशियों ने कहा-ईवीएम से नहीं, गुटबाजी और भितरघात से हारे हरियाणा

Sun, 20 Oct 2024 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 06:27 AM IST
सार

आलाकमान की ओर से गठित फैक्ट फाइडिंग कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को ऑनलाइन मीटिंग के जरिये विधानसभा चुनाव हारे 50 से ज्यादा उम्मीदवारों से वन टू वन बात की। बातचीत में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने ईवीएम के रोल से साफ इंकार किया। उम्मीदवारों ने दो-टूक कहा, हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।
 

विज्ञापन
Congress candidates said - Haryana lost due to factionalism and factionalism, not because of EVMs
सांकेतिक तस्वीर file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को तलाशना शुरू कर दिया है। आलाकमान की ओर से गठित फैक्ट फाइडिंग कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को ऑनलाइन मीटिंग के जरिये विधानसभा चुनाव हारे 50 से ज्यादा उम्मीदवारों से वन टू वन बात की। बातचीत में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने ईवीएम के रोल से साफ इंकार किया। उम्मीदवारों ने दो-टूक कहा, हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।

विज्ञापन


कांग्रेस की हार के पीछे पार्टी के अपने नेता ही जिम्मेदार रहे। उम्मीदवारों ने हार का मुख्य कारण गुटबाजी, भितरघात और मिस मैनेजमेंट को बताया है। उम्मीदवारों ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को बताया कि वरिष्ठ नेताओं के बीच तालमेल नहीं था। कई उम्मीदवारों ने सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा की नाराजगी को भी हार की वजह बताया।
विज्ञापन


बागी नेताओं को मनाने के नहीं हुए प्रयास
दो सदस्यीय कमेटी में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल व राजस्थान के वरिष्ठ विधायक हरीश चौधरी हैं। बैठक के दौरान सभी उम्मीदवारों से कमेटी की ओर से चार सवाल पूछे गए। इनमें चुनाव हारने की वजह, वरिष्ठ नेताओं के दौरों के साथ स्टार प्रचारकों के रैलियों व ईवीएम को लेकर सवाल पूछा गया। बातचीत में नेताओं ने कहा टिकट नहीं मिलने से बागी हुए नेताओं को मनाने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं हुए। कई सीटों पर कांग्रेस केवल अपने ही बागियों की वजह से चुनाव हारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं के बीच तालमेल नहीं
उम्मीदवारों ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के बीच आपसी तालमेल नहीं था। कुछ ने कहा-अगर कुमारी सैलजा को उकलाना से चुनाव लड़वाया जाता तो चुनाव नतीजे कुछ और होते।  कुछ ने कहा, जाट वोट के ध्रुवीकरण की वजह से भी नुकसान हुआ।  कई उम्मीदवारों ने कहा कि स्टार प्रचारकों के दौरों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व में किसी तरह की सूचना नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed