फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress begins a hunger strike in protest against the cremation of animals

जानवरों के शवदाह गृह के विरोध में कांग्रेस ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल

Wed, 03 Jun 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Congress begins a hunger strike in protest against the cremation of animals
चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व मेयर कमलेश और पार्षद शीला देवी के नेतृत्व में ड्डडूमाजरा में मंगलवार को भूख हड़ताल की शुरुआत की गई। यह क्रमिक भूख हड़ताल जानवरों के शवदाह गृह के निर्माण प्रस्ताव के विरोध में शुरू की गई लेकिन प्रशासन की अनुमति न होने पर पुलिस ने भूख हड़तालियों को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब ग्यारह बजे कांग्रेसी भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल रात आठ बजे तक चलनी थी क्योंकि रात नौ बजे से कर्फ्यू लग जाता है पर भूख हड़तालियों को दो बजे से पहले ही पुलिस ने हटा दिया। पुलिस के पहुंचने पर पूर्व मेयर कमलेश के साथ उनकी कहासुनी भी हो गई। कमलेश ने बताया कि कांग्रेस और भाजापा के राज में फर्क पता चल गया। भाजपा के लोग डर गए हैं। हम चार लोगों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है। यह भूख हड़ताल कल भी होगी। हम अपना विरोध भी नहीं कर सकते हैं क्या।
विज्ञापन

बीजेपी शासित नगर निगम द्वारा जानवरों को जलाने के प्लांट को डंपिंग ग्राउंड व जेपी प्लांट के पास खोलने के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस ने भूख हड़ताल शुरू की। इसमें सामाजिक दूरी का पूूरा ख्याल रखा गया। चार लोग भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक यह जनविरोधी फैसला वापस नहीं लिया जाता है। वहां मौजूद अन्य नेताओं में जानू मलिक, नरिंदर सिंह, हरजिंदर बावा, प्रेमपाल चौहान, धर्मवीर सिसोदिया, कुलदीप टीटा, मनोज कुमार, प्रिंस, पम्मी आदि उपस्थित रहे।

बिना परमिशन बैठे भूख हड़ताल पर, पुलिस ने उठाया
पुलिस ने हड़ताल पर नियमों का हवाला देकर भूख हड़ताल न करने व हड़तालियों को उठाने की कोशिश की। इस दौरान मौका संभालते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, सुभाष चावला, डीडी जिंदल, यादविंदर मेहता आदि ने कहा कि यह हड़ताल डड्डूमाजरा, सेक्टर 25, धनास, 38, 37 आदि सेक्टरों की जान बचाने के लिए है। वे लोग पहले ही डंपिंग ग्राउंड के कारण विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं। वहीं अब पशुओं को जलाने के प्लांट लगाकर वहां आसपास रहने वाले लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ की कोशिश की जा रही है जिसे हम पूरा नहीं होने देंगे। वहीं प्रदीप छाबड़ा के जाते ही पुलिस ने लोगों को हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed