फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress appoints coordinators in 22 districts of Punjab before Assembly elections

हाईकमान ने सिद्धू को दिया दूसरा झटका: जिला अध्यक्षों की सूची ठंडे बस्ते में डाली, 22 जिला समन्वयकों को नियुक्त किया

Wed, 08 Dec 2021 01:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Dec 2021 01:54 AM IST
सार

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के 22 जिलों में समन्वयकों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्ति आलाकमान ने की है। इसे सिद्धू को एक झटके के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, सिद्धू ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर एक सूची बनाई थी। जिसे आलाकमान ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। 

विज्ञापन
Congress appoints coordinators in 22 districts of Punjab before Assembly elections
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को करारा झटका दिया है। सोमवार को विधानसभा चुनाव संबंधी विभिन्न कमेटियों की कमान दिग्गजों को सौंपने के बाद हाईकमान ने अब सिद्धू द्वारा तैयार 22 जिला प्रधानों की सूची की अनदेखी कर 22 जिला समन्वयकों की नियुक्ति का एलान किया।  

विज्ञापन


खास बात यह है कि इन समन्वयकों के चयन में सिद्धू की राय नहीं ली गई, जैसे कि सिद्धू ने जिला प्रधानों की सूची बनाते हुए प्रदेश के किसी सीनियर नेता से विचार विमर्श नहीं किया था। पंजाब मामलों के प्रधान हरीश चौधरी ने मंगलवार को 22 जिला समन्वयकों की सूची जारी कर दी। इन सभी समन्वयकों को तुरंत प्रभाव से चुनाव प्रक्रिया में जुट जाने के निर्देश पार्टी की तरफ से दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


इन्हें प्रदेश के सीनियर नेताओं और संबंधित जिलों के कांग्रेस विेधायकों से भी तालमेल बनाने को कहा गया है, ताकि चुनाव प्रचार के समय स्थानीय मुद्दों की अनदेखी न हो सके। इस बीच पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान की ओर से सिद्धू के फैसलों को दरकिनार करने का सिलसिला हाल ही में पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शुरू हुआ है। जाखड़ ने राहुल को साफ कह दिया था कि सिद्धू की कार्यप्रणाली के कारण संगठन के नेताओं और विधायकों में रोष बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेस के 22 जिला समन्वयकों की सूची

मनोज पठानिया (पठानकोट), विजय इंद्र करन (गुरदासपुर), शांतनु चौहान (अमृतसर), सुमित शर्मा (होशियारपुर), गोविंद शर्मा (जालंधर शहरी), मनीष ठाकुर (जालंधर ग्रामीण), लक्ष्मण गोदारा (लुधियाना), शीशपाल खेरूवाला (बठिंडा), संजय ठाकुर (पटियाला), अनिल शर्मा (रूपनगर), सुधीर सुमन (फतेहगढ साहिब), सीता राम लांबा (बरनाला), इंतजार अली (मालेरकोटला), राजिंदर मंदू (संगरूर), अशोक कुलारिया (फरीदकोट), शीशपाल खेरवाला (मानसा), सुशील पारिख (फाजिल्का), विजय चौहान (मोगा), अशोक कुमार खंडपा (फिरोजपुर), अमित यादव (श्री मुक्तसर साहिब), प्रतिभा रघुवंशी (मोहाली), नरेश कुमार (कपूरथला)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed