{"_id":"626bf08a39c8c17a4c65c5bc","slug":"congress-appoints-capt-sandeep-sandhu-as-general-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी को कांग्रेस ने बनाया महासचिव, विधायक परगट सिंह उपाध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी को कांग्रेस ने बनाया महासचिव, विधायक परगट सिंह उपाध्यक्ष बने
Fri, 29 Apr 2022 07:38 PM IST
ajay kumar
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पठानकोट
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पठानकोट
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Apr 2022 07:38 PM IST
सार
कांग्रेस ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, इंदरबीर सिंह बोलारिया, कुशलदीप सिंह किकी ढिल्लों, परगट सिंह और सुंदर श्याम अरोड़ा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
परगट सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी छोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी और उनके तत्कालीन राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप सिंह संधू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रदेश इकाई के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सबसे करीबी रहे विधायक परगट सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब इकाई के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी दे दी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, अमित विज को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, इंदरबीर सिंह बोलारिया, कुशलदीप सिंह किकी ढिल्लों, परगट सिंह और सुंदर श्याम अरोड़ा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अमित विज पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया भरोसा
पूर्व विधायक अमित विज पर पार्टी नेतृत्व ने पूरा भरोसा जताया है। शुक्रवार को पठानकोट पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने अमित विज को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अमित विज के नाम पर मोहर लगा दी। राजा वड़िंग ने इस दौरान प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अभी सरकार को बने कुछ ही समय हुआ है लेकिन, लोगों को अभी से अहसास होने लगा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार से कुछ होने वाला नहीं। उन्होंने बिजली संकट पर आप सरकार को घेरा। कहा कि अभी तो गर्मियों का मौसम शुरू ही हुआ है, अभी से सरकार हांफने लग गई है।
विज्ञापन
वड़िंग बोले- अनुशासनहीनता से पहुंचा कांग्रेस को नुकसान
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को अनुशासनहीनता से बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में अनुशासन को बहाल करना उनकी प्राथमिकता है। जो भी लोग कांग्रेस से नाराज होकर इधर-उधर गए हैं, उन्हें मनाकर पार्टी में लेकर आना भी प्राथमिकता है। वड़िंग ने कहा कि कुछ लोगों को यह लगता है कि वह पार्टी से अलग होकर पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं अथवा पार्टी उनके बिना नहीं चल सकती तो ऐसे लोगों को भी वह साफ बता देना चाहते हैं कि उनके लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। राजा वड़िंग सुजानपुर में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल और मौजूदा विधायक नरेश पुरी से भी मिले।