फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress appoints Capt Sandeep Sandhu as General Secretary

पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी को कांग्रेस ने बनाया महासचिव, विधायक परगट सिंह उपाध्यक्ष बने

Fri, 29 Apr 2022 07:38 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पठानकोट
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पठानकोट Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Apr 2022 07:38 PM IST
सार

कांग्रेस ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, इंदरबीर सिंह बोलारिया, कुशलदीप सिंह किकी ढिल्लों, परगट सिंह और सुंदर श्याम अरोड़ा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
Congress appoints Capt Sandeep Sandhu as General Secretary
परगट सिंह

विस्तार

कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी छोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी और उनके तत्कालीन राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप सिंह संधू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही प्रदेश इकाई के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सबसे करीबी रहे विधायक परगट सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब इकाई के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी दे दी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, अमित विज को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, इंदरबीर सिंह बोलारिया, कुशलदीप सिंह किकी ढिल्लों, परगट सिंह और सुंदर श्याम अरोड़ा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक अमित विज पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया भरोसा
पूर्व विधायक अमित विज पर पार्टी नेतृत्व ने पूरा भरोसा जताया है। शुक्रवार को पठानकोट पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने अमित विज को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अमित विज के नाम पर मोहर लगा दी। राजा वड़िंग ने इस दौरान प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अभी सरकार को बने कुछ ही समय हुआ है लेकिन, लोगों को अभी से अहसास होने लगा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार से कुछ होने वाला नहीं। उन्होंने बिजली संकट पर आप सरकार को घेरा। कहा कि अभी तो गर्मियों का मौसम शुरू ही हुआ है, अभी से सरकार हांफने लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वड़िंग बोले- अनुशासनहीनता से पहुंचा कांग्रेस को नुकसान
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को अनुशासनहीनता से बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में अनुशासन को बहाल करना उनकी प्राथमिकता है। जो भी लोग कांग्रेस से नाराज होकर इधर-उधर गए हैं, उन्हें मनाकर पार्टी में लेकर आना भी प्राथमिकता है। वड़िंग ने कहा कि कुछ लोगों को यह लगता है कि वह पार्टी से अलग होकर पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं अथवा पार्टी उनके बिना नहीं चल सकती तो ऐसे लोगों को भी वह साफ बता देना चाहते हैं कि उनके लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। राजा वड़िंग सुजानपुर में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल और मौजूदा विधायक नरेश पुरी से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed