फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress and AAP alliance for haryana assembly election 2024

बिगड़ गई आप-कांग्रेस की बात?: सुशील गुप्ता ने दिया शाम तक का समय, संजय सिंह बोले- 90 उम्मीदवारों की सूची तैयार

Mon, 09 Sep 2024 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 02:38 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस गठबंधन में मैदान में उतरी थी। गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र सीट से डॉ. सुशील गुप्ता को टिकट दिया गया था। हालांकि वे हार गए थे। वहीं कांग्रेस नाै मे से पांच सीटें जीत गई थी। 

विज्ञापन
Congress and AAP alliance for haryana assembly election 2024
आप के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर संशय बढ़ गया है। आप के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने साफ किया कि अगर आज गठबंधन पर फैसला नहीं हुआ तो शाम तक हम 90 सीटों के लिए सूची जारी कर देंगे।
विज्ञापन

 

संजय सिंह बोले-हम पूरी तरह तैयार

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने भी कहा कि संदीप पाठक और सुशील गुप्ता ने साफ कर दिया है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमने अपनी सीटों की घोषणा या चुनाव लड़ने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जैसे ही पार्टी संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से अनुमति मिलेगी, हम चुनाव लड़ेंगे। आप एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है, हरियाणा में हमारा संगठन मजबूत है...नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। हमारे पास पर्याप्त समय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सितंबर है नामांकन की अंतिम तारीख

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 12 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख है। इससे पहले आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को लेकर लगातार वार्ता कर रही है। गुप्ता ने कहा कि हम सभी 90 सीटों के लिए तैयारी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस आप को छह विधानसभा सीटें देने पर सहमत हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस ने सपा को भी दो सीटें दी हैं। संभावना थी कि सोमवार को गठबंधन का एलान हो सकता है। लेकिन इससे पहले ही सुशील गुप्ता के बयान ने संशय बढ़ा दिया है।

चल रहा था बैठकों का दाैर

शनिवार के बाद रविवार को भी हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच बैठक हुई थी। सूत्रों का दावा है कि आप दस सीटें मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस ने उनको इतनी सीटें देने से साफ इन्कार दिया। कांग्रेस ने छह सीटों का ऑफर किया, जिस पर आप ने सहमति जताई थी। सूत्रों के अनुसार पंजाब के साथ लगी पिहोवा, कलायत, जींद और एनसीआर में गुरुग्राम, ओल्ड फरीदाबाद और पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट आप को देने पर सहमति बनी है।

उधर, आप की ओर से पंजाब के साथ ही लगती गुहला चीका सीट भी मांगी है, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को भी दो सीटें हैं। एनसीआर में शामिल हथीन और सोहना विधानसभा सीटें सपा के खाते में जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed