फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress, accident, youth congress leader death, poltical damage, Tiwari group

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर की मौत से तिवारी गुट को ज्यादा नुकसान

Sat, 12 Mar 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Mar 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
congress, accident, youth congress leader death, poltical damage, Tiwari group
ढिल्लो - फोटो : amar ujala
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनिंदर सिंह ढिल्लो (34) की सड़क हादसे में मौत से कांग्रेस को काफी क्षति हुई है। ढिल्लो एक ऐसा नेता थे जो कि वादे और जुबान के पक्के थे। चाहे उनका कितना नुकसान हो जाए, इसकी वह परवाह नहीं करते थे। सबसे ज्यादा क्षति पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के गुट को हुई है।
विज्ञापन


क्योंकि ढिल्लो तिवारी गुट के सबसे सक्रिय सदस्य थे। ढिल्लो की ओर से तिवारी को शहर में प्रचारित करने के लिए कई पब्लिक मीटिंग भी आयोजित गई। जबकि दो साल पहले तक ढिल्लो पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के करीबी थे। युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने में बंसल ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


साढ़े तीन साल पहले हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ढिल्लो और हरमेल केसरी के बीच मुकाबला हुआ था। बंसल ने ढिल्लो का साथ दिया और वह जीत गए। जबकि केसरी को युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनना पड़ा। ढिल्लो अपने परिवार के साथ मनीमाजरा में रहते थे, उनके दो बेटे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढिल्लो की मौत से मनीमाजरा में सदमे का माहौल है। ढिल्लो को पिछले नगर निगम चुनाव में एक बार पार्टी का टिकट मिल गया था। लेकिन किसी कारण उनसे टिकट वापस लेकर चितरंजन चंचल को टिकट दे दिया गया। मनिंदर की मौत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली, इंटक अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने गहरा शोक जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि ढिल्लो की मौत से पार्टी को काफी क्षति हुई है। ढिल्लो एक मेहनती नेता थे।

पाली के लिए प्रचार किया
चंडीगढ़ क्लब चुनाव में पार्टी के अधिकतर सीनियर नेता संदीप साहनी के साथ थे। लेकिन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनिंदर सिंह अकेले ऐसे कांग्रेस नेता थे, जो खुलकर पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली के लिए वोट मांग रहे थे और मतदान के दिन भी उनके साथ थे।


खुले दिल के थे मनिंदर
युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरमेल केसरी का कहना है कि मनिंदर ढिल्लो खुले दिल के युवा नेता थे। उन्होंने जिस किसी से कोई वादा किया वह पूरा करते थे। केसरी का कहना है कि जब से उन्हें मौत की जानकारी मिली है, उनके खुद के हाथ पांव कांप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed